कैटेगरी

Samastipur News:सम्राट चौधरी और बीजेपी को सद्बुद्धि आए,डिप्टी सीएम के रोहिणी पर दिए बयान पर भड़के तेजस्वी,कहा- बेटी वंदन से हर काम की करें शुरुआत

Samastipur News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को सारण से लोकसभा का टिकट देने जा रहे हैं। इसकी तीखी आलोचना बिहार के डिप्टी
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपनी बेटी रोहिणी आचार्य को सारण से लोकसभा का टिकट देने जा रहे हैं। इसकी तीखी आलोचना बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने की थी। जिस पर नेता प्रतिपक्ष और रोहिणी के भाई तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: तेजस्वी यादव ने कहा कि नारी शक्ति और बिहार की बेटी को लेकर जो विवादास्पद और घृणाप्रद बयान दिया है। वो भाजपा के चरित्र को चित्रित करता है। ऐसी सोच ना हमारे संस्कारों में है और ना बिहार की संस्कृति व संस्कारों में। मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि उपमुख्यमंत्री और उनकी पार्टी को मातृशक्ति का सम्मान करने की सदबुद्धि आए। मैं समस्त कार्यकर्ताओं और बिहारवासियों से भी आग्रह करता हूं वो ‘बेटी वंदना’ के साथ अपने हर कार्य का प्रारंभ करें।

एक भी महिला को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी ने बिहार में एक भी महिला को लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया है। महिला विरोधी होने का परिचय दिया है। हमने पहले भी कहा था महिला आरक्षण बिल इनका ढकोसला था।

बिहार माता सीता की जन्मस्थली है

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की पहचान भाजपा नहीं है। बिहार ओछे बयान देने वालों की धरती नहीं है। बिहार माता सीता की जन्मस्थली है। बेटियों, माताओं, महिलाओं का सम्मान करने वाली पावन धरा है। हमारे संस्कार, हमारे आचरण, व्यवहार में मातृशक्ति का सर्वोच्च महत्व है।

हमारे कार्य में इसकी झलक मिलती है। इसी कड़ी में ‘बेटी वंदना’ हमारे बिहार की समृद्ध संस्कृति का आचरण करने की प्रेरणा देगी तथा मतिभ्रष्ट एवं पथभ्रष्ट भाजपा नेताओं को सही पथ पर आने के लिए प्रेरित करेगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें