कैटेगरी

Samastipur News:करेह नदी पर उच्च स्तरीय पुल व डिग्री कालेज बनेगा चुनावी मुद्दा

Samastipur News: समस्तीपुर (हसनपुर) खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में भी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच काफी
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर (हसनपुर) खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में भी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं के बीच काफी उत्साह है। मतदाताओं के अनुसार वे सभी इस बार उसी उम्मीदवार के पक्ष में वोट करेंगे, जो उनकी मांगें पूरी करेगा। मतदाताओं के बीच चर्चा के अनुसार हसनपुर में करेह नदी में सिरसिया ढाला या फिर बेलोन ढाला पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण व हसनपुर में डिग्री महाविद्यालय खोले जाने की मांग चुनावी मुद्दा बनकर सामने आ रहा है। लोगों की यह मांगें बहुत पुरानी है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: कई विधानसभा व के ई लोकसभा चुनाव बीत गए। हर चुनाव में वोट मांगने के लिए घूमने वाले प्रत्याशी मांगें पूरी करने का आश्वासन देते हैं। लेकिन चुनाव समाप्त होने के बाद आश्वासन बस मौखिक रूप तक ही सिमट कर रह जाता है। मतदाताओं के समर्थन से संसद व विधानसभा तक पहुंचने के बाद भी जनप्रतिनिधि आमलोगों की मांगों को पूरी करने के लिए कोई ठोस पहल नहीं करते हैं। परिणाम यह है कि समस्या यथावत बनी हुई है।

अब जब लोकसभा चुनाव के कुछ दिन ही शेष बचे हैं तो इन दोनों समस्या को लेकर जगह-जगह चर्चाएं हो रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि ये दोनों समस्याएं मतदाताओं की तरफ से चुनावी मुद्दा बनकर सामने आया है। अब देखना यह है कि इस लोकसभा चुनाव में मतदाताओं की यह मांग पूरी होती है या फिर अधूरी रह जाएगी।

मतदाताओं की है यह राय हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मतदाताओं में डुमरा के सुनील महतो, पटोरी के दीपक कुमार महतो, औरा डुमरा के मुकेश यादव, परीदह के नीरज यादव, दाथ के रामलाल कुमार, सिरसिया के मोहम्मद डब्ल्यू आदि का कहना है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरने वाले हर उम्मीदवारों के सामने वे लोग इस समस्या को रखेंगे।

डिग्री महाविद्यालय खोलने की मांग तेज हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में डिग्री महाविद्यालय खोलने की मांग भी लोकसभा चुनाव में गंभीर मुद्दा बनकर सामने आ रहा है। यहां एक भी डिग्री महाविद्यालय नहीं हैं। भारद्वाज इंटर महाविद्यालय में डिग्री की पढ़ाई मिलने के बाद भी अव्यवस्था के कारण छात्र-छात्राएं यहां नामांकन लेने से परहेज करते हैं। इस स्थिति में यहां के छात्र-छात्राओं को डिग्री की पढ़ाई करने के लिए रोसड़ा अनुमंडल या फिर जिला मुख्यालय समस्तीपुर की ओर रूख करना पड़ता है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें