कैटेगरी

Samastipur News:बिहार इंटर परीक्षा में कॉमर्स जिला टॉपर बनी वैष्णवी कुमारी,दूसरे स्थान पर रही स्वर्णा

Samastipur News: प्रखंड के सिंह गुर्जर उत्तर पंचायत के वार्ड 11 निवासी शिक्षक मनोज कुमार चौधरी व शिक्षिका अनिता कुमारी के पुत्री निशु जयश्री ने
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: प्रखंड के सिंह गुर्जर उत्तर पंचायत के वार्ड 11 निवासी शिक्षक मनोज कुमार चौधरी व शिक्षिका अनिता कुमारी के पुत्री निशु जयश्री ने इंटरमीडिएट परीक्षा में आर्ट विषय से 454 अंक प्राप्त कर समस्तीपुर जिला में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता, गांव एवं प्रखंड का नाम रौशन की है। आगे निशु जयश्री सिविल सेवा में जाकर लोगों को सेवा करना चाहती है। अपने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचने पर माता अनीता देवी, भाई उत्सव रंजन एवं बहन मनीषा कुमारी ने हर्ष व्यक्त की है। मिठाई खिलाकर खुशी जताई है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: छात्रा निशु जय श्री ने बताई की वह प्लस टू राजकीयकृत रघुनंदन सेठ उच्च विद्यालय सिंघिया घाट में पढ़ाई की है। अंग्रेजी में 96 नंबर प्राप्त की है। विद्यालय में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई होती थी। इसके अलावे वह सिंधिया घाट स्थित माडर्न इंग्लिश क्लासेस में इंग्लिश विषय की पढ़ाई करती थी। विद्यालय, कोचिंग के अलावे घर पर स्व अध्ययन करती थी। वह प्रतिदिन 10 घंटे पढ़ाई करती थी।

Samastipur News: समस्तीपुर बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया। प्लस टू तिरहुत एकेडमी के छात्र विशाल कुमार ने 456 अंक लाकर जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। रहीमपुर रूदौली के मजहरौली निवासी रंजीत कुमार राय का है। उसके पिता शहर के एक दुकान में रहकर मजदूरी कर अपने बच्चों पढ़ा रहे हैं। विशाल ने बताया कि मुझे आईपीएस बन देश की सेवा करनी है। उसने प्रेरणास्रोत राहुल मिश्र को बताया। रहीम रूदौली निवासी रमण राय की पुत्री दीक्षा कुमारी प्लस टू तिरहुत एकेडमी की छात्रा है। 453 अंक लाकर जिला में तीसरा स्थान प्राप्त की है।

उसके पिता शहर में जांच घर चलाते हैं। दीक्षा सिविल सर्विस के माध्य देश की सेवा करना चाहती है। गर्ल्स हाई स्कूल काशीपुर की छात्रा अंजली कुमारी ने 454 अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त की। बीआरबी कॉलेज की छात्रा स्वाती रंजन ने 464 अंक लाकर। जिला में दूसरा स्थान प्राप्त की है। वहीं सरायरंजन प्रखंड के गंगसारा पंचायत निवासी निकीता कुमारी ने इंटर साइंस में 464 अंक लाकर जिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। निकीता ने पूरे प्रखंड में दूसरा स्थान प्राप्त की है। इसके पिता सुमन लाल पलंबर मिस्त्री का काम करके परिवार का भ्रण पोषण करते हैं।

सीनियर सेकेंडरी स्कूल ताजपुर की छात्रा काजल कुमारी ने इंटरमीडिएट के वार्षिक परीक्षा के वाणिज्य संकाय में जिला में तीसरा स्थान प्राप्त कर ताजपुर का नाम रौशन किया है। काजल आगे सीए बनाना चाहती है। काजल मूलरूप से मोरवा प्रखंड के चकसिकंदर पंचायत की रहने वाली है। ताजपुर के चकपहार रोड स्थित निजी मकान में रहकर परीक्षा की तैयारी की है। इनके पिता अजय कुमार राय गांव में ही दूध का कारोबार करते हैं। वहीं मां इंद्रासन देवी गृहिणी है। काजल ईपीएस में 94 प्रतिशत, बिजनेस स्टडी में 95 प्रतिशत, अकाउंटेंसी में 93 प्रतिशत, हिंदी में 86 प्रतिशत एवं इंग्लिश में 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

काजल की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई है। इंग्लिश मीडियम की छात्र होने के कारण स्कूल में कठिनाई हुई है।सरायरंजन | प्रखंड के किशनपुर युसूफ निवासी किसान अशोक कुमार गुप्ता, माता अंजू गुप्ता की पुत्री कुमारी अनामिका ने जेएएम 2024 की परीक्षा में देश स्तर पर 52 वां रैंक मिला है। उसने इस सफलता से सरायरंजन का नाम रोशन किया है। बता दें कि उक्त छात्रा बचपन से ही एक होनहार, मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रा रही है। उसने अपनी सभी परीक्षाएं उच्च अंकों से उत्तीर्ण की। उसने यूपीएससी करने की इच्छा जताई है। कुमारी अनामिका के चाचा डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, दादा महेंद्र प्रसाद गुप्ता आदि ने बधाई दी है।

खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2 निवासी कृष्ण मुरारी झा की पुत्री काजल कुमारी ने इंटर की परीक्षा में साइंस में जिला में तीसरा स्थान लाकर गांव का नाम रौशन की है। इसने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा से पढ़ाई की है। छात्रा के पिता कुरियर कर्मी हैं, जबकि माता निशा झा प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं। इसे गणित में सबसे अधिक 100 नंबर आया है। छात्रा ने बताया कि स्कूल में गणित के शिक्षक नहीं हैं। मैंने बाहर कोचिंग में और स्वाध्याय करके गणित की पढ़ाई की है।

काजल को कुल 463 अंक प्राप्त हुआ है। जिसमें अंग्रेजी विषय में 94, हिंदी में 82, भौतिकी विज्ञान में 94, रसायन विज्ञान में 93 और गणित में कुल 100 अंक प्राप्त हुआ है।दलसिंहसराय इंटर में दलसिंहसराय की बेटियों ने कमाल किया है। कॉमर्स जिला टॉपर में दलसिंहसराय की दो बेटी और साइंस विषय में भी एक बेटी स्थान बनाया है। कॉमर्स विषय में जिला टॉपर दलसिंहसराय के मेन बाजार निवासी गुड़िया गुप्ता और गोपाल गुप्ता की पुत्री वैष्णवी 457 अंक के साथ अंग्रेजी में 90 अंक, हिंदी में 88 अंक, बीएसटी में 91 अंक, ईपीएस में 95 और एकाउंटेंसी में 93 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रही।

वहीं दूसरे स्थान पर काली स्थान दलसिंहसराय निवासी वंदना गुप्ता (गुड़िया) और संजय गुप्ता की पुत्री स्वर्णा ने 450 अंक में स्वर्णा अंग्रेजी में 85 अंक, हिंदी में 79 अंक, बीएसटी में 95 अंक, ईपीएस में 97 और एकाउंटेंसी में 94 अंको के साथ दूसरे स्थान पर रही। साइंस में तीसरे स्थान पर 463 अंकों के साथ छत्रधारी इंटर विद्यालय की छात्रा इस्मत जहां रही। व्यवसायी गोपाल गुप्ता की पुत्री वैष्णवी छत्रधारी इंटर विद्यालय तो स्वर्णा आरबी कालेज की छत्रा है। वहीं स्वर्णा की मां वंदना देवी सरकारी विद्यालय में शिक्षिका है। वहीं कॉमर्स विषय में मौलवी चक नवादा निवासी पूजा देवी

विज्ञापन

और उमाशंकर साह के पुत्री सुरुचि कुमारी 443 अंक प्राप्त कर माता पिता का नाम रौशन की है। कैरियर वर्ड कोचिंग संस्थान के शिक्षक उत्सव जयसवाल ने वैष्णवी और स्वर्णा की सफलता पर बधाई दी है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें