कैटेगरी

Samastipur News:अशोक चौधरी की बेटी का पॉलिटिकल डेब्यू कराएंगे चिराग,शांभवी चौधरी का नाम समस्तीपुर से तय,

Samastipur News: जदयू नेता व ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी लोजपा (रामविलास) के टिकट पर अपना पॉलिटिकल डेब्यू करेंगी
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: जदयू नेता व ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी लोजपा (रामविलास) के टिकट पर अपना पॉलिटिकल डेब्यू करेंगी। चिराग पासवान उन्हें समस्तीपुर से अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाने जा रहे हैं। सूत्रों की माने तो बात लगभग फाइनल हो गई है, बस औपचारिक घोषणा बाकी रह गई है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Samastipur News: इसके साथ ही चिराग ने अपने सभी सीटों पर उम्मीदवार के नाम लगभग फाइनल कर दिया हैं। सूत्रों के मुताबिक वैशाली सीट से चिराग सिटिंग सांसद और अपनी पुरानी उम्मीदवार वीणा देवी को ही रिपीट कर रहे हैं। जबकि खगड़िया सीट से महबूब अली कैसर का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर चिराग ने पार्टी के युवा नेता और भागलपुर के पूर्व डिप्टी मेयर राजेश वर्मा का नाम फाइनल किया है।

शांभवी चौधरी को जानिए

Samastipur News: शांभवी चौधरी धार्मिक न्यास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व महावीर मंदिर न्यास के सचिव किशोर कुणाल की बहू हैं। फिलहाल मगध यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर रहीं हैं। उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पीजी की पढ़ाई की है, जबकि दिल्ली यूनिवर्सिटी के ही लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही वो अपने पति सायण कुणाल के बिजनेस में भी सपोर्ट कर रही हैं। अभी वो ज्ञान निकेतन स्कूल में ऑनररी डायरेक्टर हैं।

पिता ने कहा था- ये ससुराल का निर्णय

एनडीए में सीट शेयरिंग की घोषणा के बाद शांभवी चौधरी के पति सायन कुणाल और LJP (R) सुप्रीमो चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। तब ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थी कि चिराग उन्हें जमुई से उम्मीदवार बनाएंगे लेकिन दोनों के बीच उसी दौरान समस्तीपुर सीट को लेकर बात लगभग फाइनल हो गई थी। जमुई से चिराग पासवान ने अपने बहनोई अरुण भारती को उम्मीदवार बनाया है। तब अशोक चौधरी ने कहा था कि शांभवी को LJP (R) से चुनाव लड़ाने का फैसला उनके ससुराल वालों का है।

पारस का साथ देने वालों को चिराग ने किया बेटिकट लोजपा में टूट डालने और पशुपति पारस का साथ देने वालों को चिराग पासवान ने लगभग बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी में टूट के दौरान पशुपति पारस गुट में एलजेपी के सिंबल पर चुनाव जीतने वालों में प्रिंस पासवान, महबूब अली कैसर, चंदन सिंह और वीणा देवी थीं। वीणा देवी पिछले ही साल पाला बदल कर चिराग के साथ आ गई थीं, लेकिन आखिरी समय तक पशुपति पारस का साथ देने वाले प्रिंस पासवान, महबूब अली कैसर और पशुपति पारस को बेटिकट कर दिया। चंदन सिंह सीट शेयरिंग के दौरान ही बाहर हो गए थे। नवादा सीट भाजपा अपने पाले में ले ली थी।

लोजपा के संभावित उम्मीदवार

वैशाली-वीणा देवी
समस्तीपुर-शांभवी चौधरी
खगडिया- राजेश वर्मा

हाजीपुर से खुद चिराग पासवान ने चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुके हैं, जबकि जमुई से चिराग के जीजा अरुण भारती ने लोजपा (आर) के टिकट पर नामांकन किया है।

विज्ञापन

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें