कैटेगरी

Samastipur News:900 स्कूलों में 44000 बेंच और डेस्क देने के लिए 22 करोड़ राशि आवंटित

Samastipur News: समस्तीपुर विद्यालय में वेंडरों द्वारा बेंच डेस्क तो उपलब्ध कराया जा रहा है। मगर बेंच डेस्क की गुणवत्ता में कहीं न कहीं कमी देखने
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर विद्यालय में वेंडरों द्वारा बेंच डेस्क तो उपलब्ध कराया जा रहा है। मगर बेंच डेस्क की गुणवत्ता में कहीं न कहीं कमी देखने को मिल जा रही है। बेंच डेस्क खरीदने के लिए 22 करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। वेंडरों के माध्यम से जिले के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में बेंच डेस्क देना है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

विद्यालय में दिया भी जा रहा है। लेकिन मानक के अनुसार उसकी गुणवत्ता नहीं पाई जा रही है। शिक्षा विभाग गुणवत्ता की जांच के लिए विद्यालय के एचएम पर निर्भर है। इसके अलावे इतने कम समय में 44 हजार बेंच डेस्क की आपूर्ति में 67 वेंडर के पसीने छूट रहे हैं तो इन सभी बेंच-डेस्क की जांच एक जेई व संबंधित एचएम किस प्रकार कर पाएंगे यह यक्ष प्रश्न है।

Samastipur News: जबकि आपूर्ति के 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट जमा करनी है ताकि वेंडर का भुगतान हो सके। सरायरंजन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बथुआ बुजुर्ग वार्ड-6 में बेंच डेस्क तो उपलब्ध कराया गया है। मगर उसकी गुणवत्ता पर वहां के स्थानीय ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं। वहीं हाल विभूतिपुर प्रखंड का भी है। अधिकतर विद्यालयों के बेंच डेस्क की लकडियां डैमेज दिख रही है। अभी तक वेंडर द्वारा जिले के विद्यालयों में 20 हजार 791 बेंच डेस्क ही उपलब्ध कराया गया है। जबकि 31 मार्च तक सभी विद्यालयों में शत प्रतिशत बेंच डेस्क की उपलब्धता कराने का निर्देश दिया गया है।


Samastipur News: विभूतिपुर प्रखंड से शिक्षा विभाग का एक कारगुजारी प्रकाश में आया है। इसमें प्राथमिक विद्यालय गंगौली मुशहरी वार्ड 4 में तीन कमरे के विद्यालय में 159 बच्चों के बीच 70 सेट बेंच डेक्स, वहीं मध्य विद्यालय सिंघिया घाट में 24 कमरे के 17 सेक्शन के विद्यालय में 859 बच्चों में 65 सेट बेंच डेस्क उपलब्ध कराया गया है। इससे मध्य विद्यालय सिंघिया घाट के बच्चे नीचे फर्श पर बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं। यह मामला तब प्रकाश में आया जब विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय गंगौली मुशहरी वार्ड 4 में 70 सेट, उत्क्रमित विद्यालय बसौना भुसवरी में 70 सेट एवं उत्क्रमित विद्यालय मंदा में 45 सेट बेंच डेस्क उपलब्ध होने की जानकारी मिली।

हालांकि उत्क्रमित विद्यालय बसौना भुसवरी के शिक्षक अरविंद कुमार ने अपने विद्यालय में 70 सेट बेंच डेक्स, प्राथमिक विद्यालय गंगौली मुसहरी वार्ड 4 के प्रधानाध्यापिका सुप्रिया ने अपने तीन कैमरे के विद्यालय में 159 बच्चों के बीच 70 सेट बेंच डेस्क वहीं उत्क्रमित विद्यालय मंदा के प्रधानाध्यापिका ने अपने विद्यालय में 45 सेट बेंच डेस्क उपलब्ध होने का दवा किया है। मध्य विद्यालय सिंघिया घाट के एचएम राम ललित राय ने बताया कि उन्हें 65 सेट मिला है, जबकि 165 सेट बेंच डेस्क चाहिए।

जिले के 67 वेंडर चयनित किये गये थे। इसमें जो वेंडर विद्यालय में बेंच डेस्क उपलब्ध करा दिया गया। वैसे वेंडरों के पौने 9 करोड़ रुपए उनके खाता पर भेज दिया गया है। 31 मार्च तक सभी विद्यालयों में शत प्रतिशत बेंच डेस्क उपलब्धता कराना है। अभी 67 वेंडर काम कर रहे हैं। लेकिन समय को देखते वेंडरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गुणवत्ता की जांच जेईई द्वारा करने के बाद ही वेंडरों को राशि भुगतान किया जाता है। गुणवत्ता में कमी रहने पर कार्रवाई भी की जाएगी। -कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, डीईओ

जिले के प्राथमिक, माध्यमिक उच्चतर विद्यालयों में 31 मार्च तक 44 हजार बेंच डेस्क देने का प्रावधान है। मगर अभी तक 20 हजार 791 बेंच डेस्क ही उपलब्ध कराया गया है। अभी भी 23 हजार 209 बेंच डेस्क विद्यालय में नहीं भेजा गया है। इससे यह प्रतीत होता हैं कहीं न कहीं विभाग के लोग काम के प्रति सजग नहीं दिख रहे हैं।

विज्ञापन

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें