Skip to main content
Samastipur News

Samastipur News:शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं होली डीजे बजाने पर रोक लगी

Samastipur News: समस्तीपुर ब्रेकिंग न्यूज़; होली पर्व को लेकर शुक्रवार को बख्तियारपुर थाना परिसर में पुलिस पब्लिक के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर ब्रेकिंग न्यूज़; होली पर्व को लेकर शुक्रवार को बख्तियारपुर थाना परिसर में पुलिस पब्लिक के बीच शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ अनीषा सिंह ने मौजूद सभी लोगों को आपसी सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लगा हुआ है।

खबर सुनें
विज्ञापन

Samastipur News: इस स्थिति में बिना भीड़ भाड़ लगाए होली पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि होली पर्व को लेकर किसी भी प्रकार का आयोजन जैसे मिलन समारोह या मटका फोड़ने की परंपरा में 20 से अधिक लोग ना रहे, इसका ख्याल रहे और इस तरह के आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन को आवेदन लेकर अनुमति लिया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डीजे को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। अगर डीजे बजाते या किसी प्रकार का ध्वनि प्रदर्शन करते पाए गए तो उस पर कानूनी कार्रवाई करते हुए डीजे को जब्त कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह रंगों का त्योहार है। इसलिए प्रेम भाव से रंगों का प्रयोग करें। किसी को रंगों से परहेज हो तो उसके साथ जबरदस्ती ना हो, इसका भी ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्णतः शराबबंदी कानून लागू है। शराब पीकर हुड़दंग करते पाए जाने पर किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के उपरांत स्थानीय प्रशासन और मौजूद जनप्रतिनिधियों ने आपस में रंग गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया ।

Samastipur News: इस मौके पर पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर मो शूजाउद्दीन, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, ईओ कमलेश कुमार, सीओ शुभम वर्मा, सभापति प्रतिनिधि हस्सान आलम, उप सभापति प्रतिनिधि विकास कुमार विक्की, शुशील जायसवाल, वार्ड पार्षद निरोद सिंह लल्लू, दिनेश मालाकार, अबु तोराब, दिनेश पासवान, मनोज गुप्ता, संजीव कुमार, भाई भीएस, दुर्गेश पासवान, राजकुमार चौधरी, मारूफ आलम उर्फ पप्पू, राजकिशोर सिंह, अधिवक्ता मिथिलेश भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें