कैटेगरी

Samastipur News: वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच झड़प, 3 पुलिसकर्मी घायल

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और परिजनों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारंटी के परिवार वालों ने पुलिस से उसे छुड़ाने की पूरी कोशिश की, जिसके चलते यह घटना और भी बढ़ गई।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

वारंटी की गिरफ्तारी पर Clash between police and family members

3 घायल समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और परिजनों के बीच पुलिस और परिजनों के बीच झड़प हुआ। यह घटना तब हुई जब पुलिस अनुमंडल नायक दंडाधिकारी के आदेश पर हरपुर ऐलौथ के औद्योगिक क्षेत्र में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची। वारंटी के बेटे, पत्नी और फैक्ट्री के कामगारों ने पुलिस पर कांच की बोतल, ईंट और डंडों से हमला कर दिया, जिसके कारण पुलिस और परिजनों के बीच झड़प बढ़ गया।

वारंटी को छुड़ाने की कोशिश, पुलिसकर्मी घायल

इस हमले में तीन पुलिसकर्मी, एक सरकारी वाहन चालक और एक अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। वहीं, गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे कई ग्रामीण भी घायल हो गए हैं। उनका भी इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम पर हुए इस हमले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वारंटी के घर पर पहले भी छापेमारी की गई थी, जिसमें शराब बरामद हुई थी और उस समय भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

वारंटी के परिजनों ने दिया बयान

परिजनों का बयान वारंटी के बेटे ने आरोप लगाया कि जब पुलिस उनके पिता को गिरफ्तार करने आई, तब उन्होंने पुलिस से इसका कारण पूछा। इसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया, जिसमें गांव के छह अन्य लोग भी बुरी तरह घायल हो गए।

Samastipur News: समस्तीपुर में इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

इसे भी पढ़े :-

लेखक के बारे में By Ritu Sharma
Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें