टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News: घर में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार

Samastipur News: घर में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार

Reported by: Ground Repoter | Written by: Ritu Sharma | Agency: SN Media Network
Last Updated:

समस्तीपुर न्यूज़: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदा गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां पुलिस ने एक युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मुकेश कुमार सिंह के रूप में हुई, जो हैदराबाद में मजदूरी करता था और हाल ही में पांच दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर मृतक के बड़े भाई को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक विवाद बना मौत का कारण?

ग्रामीणों के मुताबिक, मृतक मुकेश और उसके बड़े भाई के बीच पारिवारिक जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे, बड़े भाई ने गांव के लोगों को छोटे भाई की मौत की सूचना दी, लेकिन लोगों ने उसके चेहरे पर कोई शोक या चिंता नहीं देखी। इससे ग्रामीणों को शक हुआ कि हत्या में बड़े भाई का ही हाथ हो सकता है।

रात भर गायब रहा था बड़ा भाई

जानकारी के अनुसार, बड़े भाई की संदिग्ध गतिविधियां भी ग्रामीणों के संदेह को और मजबूत कर रही थीं। वह पूरी रात घर से गायब था और सुबह लगभग आठ बजे घर पहुंचने के बाद सबसे पहले अपने बहनोई को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने गांव वालों को सूचना दी। जब ग्रामीण घर पहुंचे तो उन्होंने मुकेश का शव देखा, जो जगह-जगह धारदार हथियार से हमला किए जाने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका था।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्या के कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है।

समस्तीपुर क्राइम न्यूज़: इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है, वहीं पुलिस इस हत्या को पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रही है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Ritu Sharma
Ritu Sharma

Ritu Sharma is an experienced news editor with over a decade in journalism, currently leading editorial efforts at SamastipurNews.in. Renowned for her commitment to journalistic integrity and precision, Ritu has developed a reputation for curating insightful, unbiased news content that resonates with readers. She holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication, equipping her with deep expertise in media ethics and storytelling. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : फ़रवरी 8, 2025, 11:09 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News: घर में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार