खेल

Free Fire MAX Redeem Codes 12 February 2026: आज के फ्री डायमंड्स और रिवॉर्ड्स

न्यूज़

Bharat Bandh 12 फरवरी 2026: क्या रहेगा बंद, किन सेवाओं पर असर?

न्यूज़

Ayush Sharma को धमकी भरा ईमेल, बॉलीवुड में फिर बढ़ी सुरक्षा चिंता

न्यूज़

Salman Khan ने बढ़ाया हाथ, क्या जेल से बाहर आएंगे Rajpal Yadav? बड़ा अपडेट!

न्यूज़

टेक्सास में एयरपोर्ट बंद, USA में ड्रोन खतरे से मचा हड़कंप

न्यूज़

Raghav Chadda की बड़ी मांग: क्या अब जनता हटाएगी अपने सांसद?

खेल

Garena Free Fire Max Redeem Codes(11 February,2026): आज के फ्री डायमंड्स और स्किन्स का सुनहरा मौका

न्यूज़

Turkey National Anthem में छिपा है आज़ादी का ऐसा संदेश, जो हर भारतीय को भी करेगा प्रेरित

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली,रिलायंस ज्लेवर्स लूट मामले में एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं,अब रोसड़ा लूट ने बढ़ाई परेशानी

Samastipur News:लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली,रिलायंस ज्लेवर्स लूट मामले में एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं,अब रोसड़ा लूट ने बढ़ाई परेशानी

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर में 28 फरवरी की रात समय करीब 8 बजे, आठ की संख्या में आये बदमाशों ने शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्लेवर्स शो रूम में घुस कर करीब 8 करोड़ रुपए सोना और हीरा के जेवरातों की लूट कर ली थी। जिले में अबतक की यह सबसे बड़ी लूट थी। घटना के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने कई तरह के दावे किए। लेकिन इस घटना का एक महीना गुजर चुका है और आज भी पुलिस के हाथ खाली है।

Samastipur News: जिला पुलिस के साथ ही राज्य एसटीएफ की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बावजूद अब तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि एएसपी संजय पांडेय बताते हैं कि पुलिस ने गिरोह के बारे में पता लगा लिया है। अब गिरफ्तारी ही बाकी है। इस बीच रोसड़ा में पेट्रोल पंप कर्मी से करीब चार लाख रुपए की लूट ने पुलिस के लिए परेशानी और बढ़ा दी है। रिलायंस ज्लेवर्स लूटकांड में अबतक क्या हुआ

संबंधित आर्टिकल्स

Tej Pratap Candidates First List: महुआ से लड़ेंगे तेज प्रताप, 21 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Samastipur Election 2025 Date: कब होगा मतदान? जानिए पूरे जिले का चुनावी टाइमटेबल!

Samastipur News: एससी-एसटी अत्याचार के 34 मामलों की समीक्षा: समस्तीपुर में पहली किस्त मिली, दूसरी के लिए जांच जारी

Samastipur News: समस्तीपुर रोसड़ा में तीन संदिग्ध गिरफ्तार: अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

Samastipur में आधी रात हमला: घर में घुसे बदमाश, पति-पत्नी पर कहर, एक की जान गई

Rahul Gandhi की ‘वोट अधिकार यात्रा’ 17 अगस्त से बिहार में शुरू, 23 जिलों से होकर गुज़रेगी

रिलायंस ज्लेवर्स शो रूम में करीब 8 करोड़ के जेवरात लूट मामले में घटना के दो दिनों बाद आठ अज्ञात बदमाशों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीबी फुटेज भी जारी लोगों से सहयोग मांगा। कोलकता से नेपाल के कई इलाके में छापेमारी की गई है। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आये। पुलिस का दावा है कि इस घटना को पटना बेउर जेल में बंद समस्तीपुर के एक गैंगेस्ट के गुर्गों ने अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस की टीम लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। लेकिन बदमाश पकड़ में नहीं आये। चर्चा है कि बदमाश नेपाल के काठमांडू में छिपे हैं।

अब रोसड़ा लूट पुलिस के लिए चुनौती

अब रोसड़ा के एरौत गांव के पास पेट्रोल पंप कर्मी से करीब 4 लाख रुपए के लूट पुलिस के चुनौती बन गया है। इस घटना के बाद रोसड़ार के डीएसपी सोनम कुमारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में स्थानीय बदमाश शामिल है। जिसकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी होगी।

इस मामले में भी पुलिस को कामयाबी नहीं

14 मार्च की रात मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव में घर के दरवाजे पर सो रहे किसान हरिशचंद्र राय की गोली मार कर हत्या कर दी गई। किसान के सिर में एक गोली लगी थी। इस घटना के बाद परिवार के लोगो ने गांव के ही लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

घटना के पीछे ट्रैक्टर आरोपितों के द्वारा मारे जाने की बात सामने आयी। घटना के पीछे पुलिस के पास एक और भी एंगल है। गांव में लगी सीसीटीबी फुटेज में भी आरोपी दिख रहे हैं। लेकिन इस मामले में अबतक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर सिक्स लेन के पास 18 मार्च की रात बदमाशों के रहमतपुर सिलौत गांव निवासी अर्जुन पासवान के 21 साल के बेटे राज कपूर की गला रेत कर हत्या कर दी। राजकपूर का शव 19 मार्च को गेहूँ खेत में मिला था। इस मामले में भी गांव के ही चार लोगो को नामजद किया गया है। लेकिन इस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। उधर, दलसिंहसराय के बसढ़िया में युवक की गला रेत कर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली है।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

Saurabh Thakur is the Founder and CEO of SamastipurNews.in, a prominent news website known for delivering reliable and comprehensive coverage of Samastipur and regional news. With over a decade of experience in the media industry, Saurabh has established himself as a seasoned journalist and dedicated news editor. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : जुलाई 14, 2024, 02:33 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News:लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली,रिलायंस ज्लेवर्स लूट मामले में एक महीने बाद भी कोई सुराग नहीं,अब रोसड़ा लूट ने बढ़ाई परेशानी