टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / पटना में रंगदारी का मामला: निजी अस्पताल प्रबंधकों से मांगे गए 10 लाख रुपये, मारपीट की घटना

पटना में रंगदारी का मामला: निजी अस्पताल प्रबंधकों से मांगे गए 10 लाख रुपये, मारपीट की घटना

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

पटना: राजधानी पटना में सरकारी सुरक्षा दावों के बावजूद चिकित्सक और निजी अस्पताल प्रबंधक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के नाला रोड स्थित डॉक्टर प्रभात मेमोरियल हीरामति हॉस्पिटल से जुड़ा है, जहां अस्पताल प्रबंधन से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

रंगदारी मांगने का ऑडियो भी मिला


इस घटना के संदर्भ में फोन पर रंगदारी मांगने का ऑडियो भी प्राप्त हुआ है। प्रबंधन ने इस मामले में स्थानीय कदमकुआं थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अस्पताल के प्रबंधक, डॉक्टर सतीश कुमार सिंह, ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी मेल के माध्यम से दी है और सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की भी अपील की है।

चिकित्सकों की सुरक्षा पर उठे सवाल


अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, डॉक्टर तौकीर अहमद, ने कहा कि बिहार में बेहतर माहौल बनाने के प्रयास जारी हैं। ऐसे में यदि इस तरह की घटनाएँ होती हैं, तो इससे चिकित्सकों के बीच डर का माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि अच्छे चिकित्सक पटना की ओर आकर्षित हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा का प्रश्न गंभीर है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच


टाउन DSP 1, अशोक कुमार सिंह, ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि डॉक्टर सतीश कुमार सिंह की ओर से कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में पार्षद मनोज सिन्हा द्वारा 5 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की गई। इस मामले की जाच पुलिस कर रही है और जल्द आवस्यक कारवाई भी करेंगी ।
पार्षद का पक्ष


वहीं, पार्षद मनोज सिन्हा ने भी बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि वह दुर्गा पूजा के लिए चंदा मांगने गए थे, इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों से उनकी बातचीत हुई, जो मारपीट की स्थिति में बदल गई। दोनों पक्षों ने थाने में लिखित शिकायत दी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 10, 2024, 02:53 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / पटना में रंगदारी का मामला: निजी अस्पताल प्रबंधकों से मांगे गए 10 लाख रुपये, मारपीट की घटना