Skip to main content
Samastipur News

बिहार ट्रेन हादसा: इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस बाल-बाल बची, पटना-गया रूट पर ट्रेन पलटाने की साजिश

बिहार ट्रेन हादसा: इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस बाल-बाल बची, पटना-गया रूट पर ट्रेन पलटाने की साजिश

विज्ञापन

बिहार ट्रेन हादसा: अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रेलवे पटरी पर सीमेंट के स्लीपर रखकर इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की गई। लेकिन, ट्रेन के ड्राइवर की सूझबूझ से यह बड़ा हादसा टल गया।

खबर सुनें
विज्ञापन

दुर्घटना की जानकारी: गाड़ी संख्या 18623 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन, पटना-गया रेलखंड पर बेलागंज और नेयामतपुर रेलवे स्टेशन के बीच पल संख्या 75/05 के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। हालांकि, ट्रेन का इंजन रेलवे लाइन पर रखे स्लीपर से टकरा गया, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

ड्राइवर की तत्परता: इस मामले में जहानाबाद रेल थाना अध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब 12:16 बजे हुई। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने रेल पटरी में बिछाए गए सीमेंट ब्लॉक्स को उठाकर रेलवे लाइन पर रख दिया था। लेकिन, ड्राइवर ने समय पर उसे देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया। लेकिन ट्रेन की स्पीड के कारण रुकते रुकते इंजल स्लीप से टकरा गई ।

एफआईआर और जांच: इस घटना के बाद रेल यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि रेल पटरी से स्लीपर हटाने के बाद रेल परिचालन को पुनः सुचारु किया गया। अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ स्थानीय थाना बेलागंज में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, रेल पुलिस की टीम घटना की जांच और संबंधित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

सुरक्षा की आवश्यकता

यह घटना यह दर्शाती है कि रेलवे सुरक्षा इंतजामों में और सुधार की आवश्यकता है। ड्राइवर की सजगता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई।

इसे भी पढ़े :-

Saurabh Thakur
लेखक के बारे मेंBy Saurabh Thakur
मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।
होम
ई-पेपरGoogleतस्वीरें