टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

समस्‍तीपुर न्यूज़ / पटना में भीषण हादसा: कोर्ट जाते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

पटना में भीषण हादसा: कोर्ट जाते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

पटना, बिहार: पटना के पालीगंज के चंढोस गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान बाबूनंद चौधरी के रूप में हुई है। उनकी पत्नी उर्मिला देवी को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज में जारी है।

परिवार में कोहराम, ट्रैक्टर चालक फरार


घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा। हालांकि, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

कोर्ट में सुनवाई के लिए जा रहे थे पति-पत्नी


परिजनों के अनुसार, बाबूनंद और उनकी पत्नी दानापुर कोर्ट में एक पुराने मामले की तारीख पर जा रहे थे। इसी दौरान चंढोस गांव के पास ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाबूनंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

साजिश का आरोप


परिजनों ने इस हादसे को साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि गांव के ही एक अन्य पक्ष ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। सितंबर में हुई मारपीट के मामले में चल रहे केस की सुनवाई के लिए दोनों कोर्ट जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर ने गलत दिशा से आकर उन्हें टक्कर मारी और फरार हो गया। पुलिस के द्वारा इस पहलू की भी जाच की जा रही है ।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : फ़रवरी 8, 2025, 11:09 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / पटना में भीषण हादसा: कोर्ट जाते वक्त तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल