ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मुजफ्फरपुर न्यूज़ / चौंकाने वाली खबर: बिहार में दीपावली-छठ से पहले सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी

चौंकाने वाली खबर: बिहार में दीपावली-छठ से पहले सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी

Reported by: Ground Repoter | Written by: Ritu Sharma | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार में दीपावली और छठ पूजा के नजदीक आते ही सब्जियों की कीमतों में भारी उछाल आया है। बाजार में टमाटर की कीमत 80 रुपए और परवल 60 रुपए प्रति किलो हो गई है। Muzaffarpur News के अनुसार, जैसे-जैसे दीपावली-छठ का समय करीब आ रहा है, सब्जियों के दाम और भी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

बढ़ती कीमतों से लोग चिंतित

सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों को चिंता में डाल दिया है। अब थाली में परोसी जाने वाली सब्जियों को खरीदने में सावधानी बरतनी पड़ रही है, क्योंकि आलू, प्याज और हरी सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं का मानना है कि दीपावली और छठ पर्व के मौके पर सब्जियों की मांग बढ़ जाती है, जबकि आमद कम होती है, जिससे कीमतें और भी बढ़ सकती हैं।

बाढ़ का असर: पैदावार में कमी

संबंधित आर्टिकल्स

Bihar Chunav 2025: लालू-राबड़ी के साथ तेजस्वी यादव ने भरा पर्चा, RJD में दिखी बड़ी एकजुटता!

Bihar Election 2025: NDA में सब कुछ ठीक! अमित शाह से मुलाकात के बाद कुशवाहा का बदला सुर, प्रशांत किशोर ने किया बड़ा ऐलान

BJP Candidates First List: बिहार चुनाव 2025 में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 9 विधायकों के टिकट कटे

Bihar Election 2025: मांझी के बेटे ने चुनाव न लड़ने का किया ऐलान

Bihar Election 2025: NDA उम्मीदवारों की सूची कल जारी, अमित शाह शुरू करेंगे प्रचार अभियान

Bihar Election 2025: PK का दावा राघोपुर सीट हारेंगे तेजस्वी, ‘राहुल गांधी वाला हाल होगा’

Muzaffarpur News में यह भी बताया गया है कि बिहार में आई बाढ़ ने सब्जी की पैदावार को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इससे सब्जियों की कीमतों में इजाफा हुआ है। गया के केदार नाथ मार्केट में सब्जी खरीदने आई मीनू देवी ने कहा, "500 रुपए में सब्जियों का बैग नहीं भर रहा। यह रकम 5-6 दिन में खत्म हो जाती है। आलू-प्याज की भी कीमतें बहुत बढ़ गई हैं।"

नया आलू और प्याज की महंगाई

बाजार में आए नए आलू, जो 50-55 रुपए किलो की कीमत में बिक रहा है। वय्पारियों का कहना है की इंदौर और नासिक से प्याज महंगे दाम पर आ रहा है, जिसके वजह से ही प्याज की कीमतें भी बढ़ गई हैं। सब्जियों की आमद में कमी आई है, जिससे बाजार में सब्जियों की कीमतें ऊँची बनी हुई हैं। बंटू कुमार, सब्जी विक्रेता, गया ने कहा कि छठ पूजा तक सब्जियों के दाम और भी महंगे हो सकते हैं।

स्थानिक सब्जियों का अभाव

नालंदा के मो. राजू ने कहा कि लोकल सब्जियों की आमद बहुत कम हो गई है, जिससे सब्जियों के दाम और बढ़ रहे हैं। आलू की उपज भी कम हुई है और प्याज का स्टॉक खत्म हो चुका है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Ritu Sharma
Ritu Sharma

Ritu Sharma is an experienced news editor with over a decade in journalism, currently leading editorial efforts at SamastipurNews.in. Renowned for her commitment to journalistic integrity and precision, Ritu has developed a reputation for curating insightful, unbiased news content that resonates with readers. She holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication, equipping her with deep expertise in media ethics and storytelling. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 17, 2024, 12:15 अपराह्न IST

मुजफ्फरपुर न्यूज़ / चौंकाने वाली खबर: बिहार में दीपावली-छठ से पहले सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी