ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: मोतिहारी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने स्कूल जाते समय की घटना को अंजाम

बिहार समाचार: मोतिहारी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने स्कूल जाते समय की घटना को अंजाम

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

मोतिहारी: मोतिहारी में दिनदहाड़े एक स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहम्मद इरशाद के रूप में की गई है। आरोपी हसमुद्दीन ने इरशाद को स्कूल जाते समय गोली मारी। इरशाद को पेट और सिर में गोली लगी थी। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या जमीन को लेकर चल रहे आपसी विवाद का परिणाम थी।

हत्या के समय की घटना

परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह इरशाद जब अपने स्कूल जाने के लिए घर से निकला, तभी हसमुद्दीन ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। पेट में गोली लगने के बाद इरशाद 300 मीटर दूर अपने चाचा के घर भागा, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह अंदर नहीं जा सका। इस दौरान हसमुद्दीन ने इरशाद के सिर में गोली मारी और फरार हो गया।

इसे भी पढ़े

इलाज के दौरान मौत

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

स्थानीय लोग इरशाद को अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना डुमरिया घाट थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी हसमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इरशाद रामपुरवा में एक निजी स्कूल चलाता था।

स्थानीय लोगों का बयान

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह इरशाद कुछ समय तक अन्य लोगों के साथ आग सेंक रहा था, और जब वह स्कूल के लिए निकला, तो कुछ देर बाद ही हत्या की खबर गांव में फैल गई। लोगों का कहना है कि हसमुद्दीन ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर यह हत्या की है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : दिसम्बर 25, 2024, 04:03 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार समाचार: मोतिहारी में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी ने स्कूल जाते समय की घटना को अंजाम