टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / Bihar News: भोज के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, मच गई सनसनी

Bihar News: भोज के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, मच गई सनसनी

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

जमुई: बिहार के जमुई जिले के काकन गांव में एक सनसनीखेज घटना घटी, जब एक श्राद्धकर्म के भोज के दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस गोलीबारी में दो युवकों को गोली लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों की पहचान और इलाज

घायलों की पहचान सकलदेव कुमार और नीतीश कुमार के रूप में हुई है। सकलदेव कुमार को बाएं पैर में गोली लगी, जबकि नीतीश कुमार को हाथ में गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों को अस्पताल लाया गया, जहां सकलदेव कुमार के पैर से गोली निकाल दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवक अब खतरे से बाहर हैं। गोली किसने मारी और क्यों मारी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इसे भी पढ़े

पुलिस की जांच जारी

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

इस मामले को लेकर जमुई सदर थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। हालांकि, अभी तक पुलिस को इस घटना के बारे में कोई आवेदन नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही गोली चलने के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

काकन गांव में अपराध का माहौल

काकन गांव पहले भी कई बार अपराध और आपराधिक घटनाओं की वजह से सुर्खियों में रहा है। ऐसे में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच किए जाने तक गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है और न ही गोलीबारी के कारण स्पष्ट हो सके हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि पुलिस इस मामले के सच तक कब पहुंचती है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : दिसम्बर 20, 2024, 02:08 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News: भोज के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों को लगी गोली, मच गई सनसनी