टेक्नोलॉजी

Itel A100 लॉन्च: बजट में दमदार 4G फोन, बड़ी बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती

टेक्नोलॉजी

boAt Chrome Iris लॉन्च: प्रीमियम डिजाइन और हेल्थ फीचर्स के साथ नई स्मार्टवॉच की एंट्री

ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

बिहार न्यूज़ / हाइवे पेट्रोलिंग के लिए हाईटेक गाड़ियां, अब होगी यात्रा सुरक्षित

हाइवे पेट्रोलिंग के लिए हाईटेक गाड़ियां, अब होगी यात्रा सुरक्षित

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

गया: अब राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करना और भी सुरक्षित हो जाएगा। दरअसल, गया पुलिस ने तीन हाईटेक गाड़ियां हासिल की हैं, जो हाईवे पर पेट्रोलिंग करेंगी। इन गाड़ियों में 4डी स्पीड रडार और कैमरे लगे हैं, जिससे सड़क पर होने वाली घटनाओं पर नजर रखना आसान होगा। ये गाड़ियां गया-पटना, डोभी-रांची और आमस-डोभी मार्ग पर गश्ती करेंगी।

पेट्रोलिंग से जल्द मिलेगी मदद

इन गाड़ियों के जरिए पुलिस अब पूरे दिन रात हाईवे पर पेट्रोलिंग करेगी। अगर किसी हादसे में कोई घायल होता है, तो पुलिस मौके पर तुरंत पहुंचेगी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद करेगी। इससे पहले, बहुत बार दुर्घटनाओं में घायल लोगों को समय पर मदद नहीं मिल पाती थी, जिससे उनकी हालत और बिगड़ जाती थी। अब राहगीरों को राहत और सुरक्षा का पूरा भरोसा मिलेगा।

आपराधिक वारदातों पर भी लगेगी नजर

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

इन हाईटेक गाड़ियों से पुलिस केवल दुर्घटनाओं को ही नहीं, बल्कि आपराधिक वारदातों पर भी नजर रखेगी। कई बार अपराधी हादसों का फायदा उठाकर भाग जाते थे, लेकिन अब गश्ती के दौरान पुलिस इन पर भी कड़ी निगरानी रखेगी।

इसे भी पढ़े

क्या क्या होगा गाड़ियों में?

इन गाड़ियों में जरूरी उपकरण भी होंगे, जैसे प्राथमिक चिकित्सा किट, ब्रेथ एनालाइजर, गैस कटिंग मशीन, ट्रैफिक कोन और फोल्डेबल स्ट्रेचर। इसका मतलब है कि यदि किसी दुर्घटना में किसी को चोट लगती है, तो पुलिस तुरंत मदद पहुंचाएगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजेगी।

एसएसपी का बयान

गया के एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि अब हाइवे पर पेट्रोलिंग को और मजबूत किया गया है। पहले एक गाड़ी थी, लेकिन अब तीन नई गाड़ियों के साथ पुलिस की क्षमता बढ़ी है। इससे हाइवे पर दुर्घटनाओं में कमी आएगी और यात्रा और भी सुरक्षित होगी।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : दिसम्बर 3, 2024, 12:56 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / हाइवे पेट्रोलिंग के लिए हाईटेक गाड़ियां, अब होगी यात्रा सुरक्षित