टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला

Samastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला

Reported by: Ground Repoter | Written by: Ritu Sharma | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला

Samastipur News: घटनास्थल पर बरामद हुआ गोली का खोखा 

समस्तीपुर में एक बंद दुकान के शटर पर 2 बदमाशों ने मिल कर गुरुवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब-तक वहां के लोग कुछ समझ पाते बदमाश फरार हो गए। घटनास्थल से 3 खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। आशंका है कि रंगदारी नहीं देने के कारण यह गोलीबारी की गई है।

Samastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला Firing on shutter of closed shop ujiarpur police station areaSamastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला Firing on shutter of closed shop ujiarpur police station area

मामला उजियारपुर के थाना क्षेत्र के NH-28 में बसे हुए सातनपुर चौक के एक खाद दुकान का है। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है। ये एक बाइक पर सवार होकर आए थे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

समस्तीपुर पुलिस ने घटना वाले अस्थान से तीन खोखा बरामद किया है और साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है। घटना के पीछे रंगदारी करने की बात सामने आ रही है। हालांकि, दुकानदार इस मामले में खुलकर कुछ नहीं बता रहे हैं।

दो बाइक सवार बदमाशों ने किया बंद दुकान पर की फायरिंग मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सुबह करीब 7 बजे सातनपुर चौक पर कई दुकान नहीं खुला हुआ था। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश बंद खाद दुकान पर पहुंचे और शटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इससे भगवानपुर कमला के रहने वाले संजय सिंह के खाद बीज के दुकान की शटर में छेद हो गया।

 दुकान पर फाइरिंग करने के बाद वे दोनो बाइक सवार बदमाश चांद चौर की तरफ NH पर भाग गये। सुबह-सुबह होने वाली इस गोलीबारी की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना अस्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकान के अंदर में एक बोरी में फंसा गोली का पीलेट के साथ साथ दुकान के बाहर तीन खोखा भी बरामद किया है।

गोलीबारी होने के पीछे रंगदारी का शक है

Samastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला Firing on shutter of closed shop ujiarpur police station areaSamastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला Firing on shutter of closed shop ujiarpur police station area

गोलीबारी के पीछे रंगदारी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, दुकानदार और उनके परिवार वाले खुलकर कुछ भी नहीं बोल रहे है। वैसे चर्चा यह है कि रंगदारी और लोगों को डराने के लिए ही बदमाशों ने गोलाबारी जैसी घटना को अंजाम दिया है।

जल्दी ही हो जाएगा मामले का खुलासा

दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार जी ने बताया है कि सुबह होने वाली गोलीबारी की घटना है उसकी जांच कई बिंदु पर की जा रही है। दुकानदार का बयान लिया जा रहा है। घटना के पीछे रंगदारी की बात हो सकती है। जल्द मामले का खुलासा होगा।

इसे भी पढ़ें:-


ABOUT THE AUTHOR

Ritu Sharma
Ritu Sharma

Ritu Sharma is an experienced news editor with over a decade in journalism, currently leading editorial efforts at SamastipurNews.in. Renowned for her commitment to journalistic integrity and precision, Ritu has developed a reputation for curating insightful, unbiased news content that resonates with readers. She holds a Master’s degree in Journalism and Mass Communication, equipping her with deep expertise in media ethics and storytelling. ...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 5, 2024, 05:47 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / Samastipur News: समस्तीपुर में बंद दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग! पुलिस को मिले 3 खोखे, रंगदारी न देने पर हमला