बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देश-विदेश में करोड़ों दिलों पर राज करने वाले सिंगर Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए की, जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मच गई। खास बात यह है कि यह फैसला ऐसे समय आया है, जब उनके गाने लगातार चार्टबस्टर साबित हो रहे थे।
Arijit Singh ने अचानक क्यों लिया संन्यास का फैसला?
Arijit Singh ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में साफ किया कि यह फैसला किसी एक वजह से नहीं लिया गया, बल्कि इसके पीछे कई कारण हैं। उन्होंने बताया कि वह काफी समय से खुद को दोहराते हुए महसूस कर रहे थे। प्लेबैक सिंगिंग में एक जैसी प्रक्रिया और सीमित क्रिएटिव आज़ादी उन्हें बोर करने लगी थी।सिंगर के मुताबिक, वह म्यूजिक को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं बल्कि एक अनुभव के तौर पर जीना चाहते हैं। उन्हें नए साउंड, नए एक्सपेरिमेंट और अलग तरह के म्यूजिक की तलाश है। इसी वजह से उन्होंने तय किया कि अब नए प्लेबैक प्रोजेक्ट्स साइन नहीं करेंगे।
“म्यूजिक छोड़ नहीं रहा हूं” – सिंगर की सफाई
संन्यास की खबर सामने आने के बाद फैंस में यह डर था कि क्या अरिजीत म्यूजिक ही छोड़ रहे हैं। लेकिन उन्होंने इस पर साफ शब्दों में कहा कि वह म्यूजिक से दूर नहीं जा रहे।अरिजीत ने बताया कि वह आगे भी लाइव कॉन्सर्ट, स्टेज परफॉर्मेंस, और इंडिपेंडेंट म्यूजिक प्रोडक्शन से जुड़े रहेंगे। इसके अलावा वह नए सिंगर्स को उभरते हुए देखना चाहते हैं और उनसे प्रेरणा लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि किसी नए टैलेंट को आगे बढ़ते देखना उनके लिए असली मोटिवेशन है।
कौन-सा बना आखिरी प्लेबैक सॉन्ग?
Arijit Singh का आखिरी प्लेबैक गाना सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का देशभक्ति गीत ‘मातृभूमि’ बताया जा रहा है। यह गाना उनके करियर का एक भावनात्मक समापन माना जा रहा है।हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पहले से किए गए कुछ कमिटमेंट्स अभी पूरे किए जाएंगे, इसलिए आने वाले महीनों में उनके कुछ गाने रिलीज हो सकते हैं। लेकिन इसके बाद वह किसी नई फिल्म के लिए आवाज़ नहीं देंगे।















