टेक्नोलॉजी

Itel A100 लॉन्च: बजट में दमदार 4G फोन, बड़ी बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती

टेक्नोलॉजी

boAt Chrome Iris लॉन्च: प्रीमियम डिजाइन और हेल्थ फीचर्स के साथ नई स्मार्टवॉच की एंट्री

ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

बिहार न्यूज़ / Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में पार्टी करने जा रहे दो दोस्त की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में पार्टी करने जा रहे दो दोस्त की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

VAISHALI: बिहार के अंदर सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, और ये घटनाएं हर दिन राज्यभर में चिंता का कारण बन रही हैं। इसी कड़ी में एक ताजा मामला सामने आया है जो सोनपुर से जुड़ा है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद इलाके में गम का माहौल छा गया है।

हादसा रात में हुआ, दो की मौत, दो घायल

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सोनपुर में पटना-सोनपुर बायपास पर लालू यादव चौक के पास हुई, जब चार दोस्त पार्टी करने के बाद पटना से सोनपुर वापस घर लौट रहे थे। यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

घटना की सूचना मिलते ही सोनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच भेज दिया। वहीं, मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतकों की पहचान पहलेजा थाना क्षेत्र के कश्मर गांव निवासी लक्ष्मण भगत के 27 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और शिवसाह गांव के 28 वर्षीय युवक जीतू कुमार के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़े

नए खरीदी गए कार में हुआ हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार

मृतक अमन कुमार ने 7 दिसंबर को एक सेकंड हैंड काले रंग की वरना कार खरीदी थी और वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए पटना गया था। वापस लौटते समय लालू यादव चौक के पास उनकी कार ने खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मृतकों के शवों को दुर्घटनाग्रस्त कार से निकालने में प्रशासन को 2 घंटे से अधिक का समय लगा।

इलाके में मातम, परिवार में ग़म का माहौल

यह हादसा सोनपुर में एक और दुखद घटना के रूप में जुड़ा है, जिसमें परिवार और दोस्तों के लिए भारी दुख का कारण बना है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : दिसम्बर 9, 2024, 01:27 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में पार्टी करने जा रहे दो दोस्त की मौत, परिजनों में मातम का माहौल