खेल

Free Fire MAX Redeem Codes 18 Feb 2026: आज के एक्टिव कोड और फ्री रिवॉर्ड्स

टेक्नोलॉजी

Portronics Mport Space 8-in-1 USB-C Hub लॉन्च, SSD स्लॉट और 100W चार्जिंग फीचर

एजुकेशन

SSC GD Exam 2026 Postponed: नई परीक्षा तिथि जल्द, एडमिट कार्ड और सिटी स्लिप अपडेट

एजुकेशन

MP Board Exam Paper Leak: बुरहानपुर में शिक्षिका निलंबित, जांच शुरू

टेक्नोलॉजी

Google Pixel 10a: लॉन्च से पहले लीक! जानें क्या होगा सबसे बड़ा सरप्राइज

टेक्नोलॉजी

PM Modi का स्मार्ट चश्मा देख दुनिया हैरान, Sarvam Kaze लॉन्च की तैयारी, Meta Glasses को टक्कर

न्यूज़

India-France Deal: H125 हेलिकॉप्टर प्लांट से रक्षा-एयरोस्पेस सेक्टर को नई ताकत

ऑटोमोबाइल

Auto Sector FY27 Growth Outlook: दोपहिया और EV से बढ़ेगी मांग

बिहार न्यूज़ / पूर्णिया में नकली खाद का भंडाफोड़: गोदाम में चल रहा था बड़े पैमाने पर घपला

पूर्णिया में नकली खाद का भंडाफोड़: गोदाम में चल रहा था बड़े पैमाने पर घपला

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

पूर्णिया, बिहार – पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र में नकली खाद बनाने और उसे बाजार में बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली खाद, नमक और अन्य सामग्री जब्त की है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना से खुला मामला

बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुबोध कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नकली पोटाश खाद तैयार कर बाजार में बेची जा रही है। पुलिस, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और थाना अध्यक्ष की टीम ने मिलकर सिसवा हल्दीबाड़ी गांव के एक गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान गोदाम में नकली खाद बनाने और पैकिंग करते हुए तीन लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शंकर गुप्ता (पिता- रंजीत गुप्ता), मंजेश कुमार (बनमनखी निवासी), और मुकेश कुमार (खुर्दा मधेपुरा निवासी) के रूप में हुई है।

कैसे चलता था नकली खाद का खेल

जांच में पता चला कि गोदाम में नमक और आयरन ऑक्साइड जैसी सामग्रियों को मिलाकर नकली पोटाश खाद तैयार की जाती थी। इसे लोकल बाजारों में बेचा जाता था, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो रहा था। पुलिस ने मौके से 121 बोरा नकली खाद, 350 बोरा नमक, आयरन ऑक्साइड के 17 खाली और दो भरे पैकेट, डिजिटल तराजू, और खाद से लदी एक पिकअप वैन बरामद की।

पिकअप वैन ने खोला गिरोह का राज

एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि बनमनखी पुलिस को सूचना मिली थी कि नकली खाद से भरी पिकअप वैन पूर्णिया की ओर जा रही है। पुलिस ने तुरंत चेकिंग शुरू की और शिशवा सड़क मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वैन को रुकने का संकेत दिया। चालक ने पुलिस को देखकर वैन लेकर भागने की कोशिश की लेकिन एनएच-107 पर पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान चालक ने बताया कि वह हरदीबाड़ी वार्ड-21 स्थित एक निजी गोदाम से यह खाद लेकर जा रहा था।

इसे भी पढ़े

कृषि विभाग की सक्रियता

इस सूचना पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी गीतांजली सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने गोदाम पर छापा मारकर नकली खाद बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

किसानों के लिए खतरा

नकली खाद के इस्तेमाल से न केवल किसानों की फसलें खराब हो रही थीं, बल्कि इससे कृषि उपज की गुणवत्ता और उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ रहा था। जिला प्रशासन और पुलिस ने इस कार्रवाई को किसानों के हित में एक अहम कदम बताया है।

यह कार्रवाई किसानों को नकली खाद के खतरे से बचाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए एक मजबूत संदेश है। प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे खाद खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करें।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 18, 2024, 01:26 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / पूर्णिया में नकली खाद का भंडाफोड़: गोदाम में चल रहा था बड़े पैमाने पर घपला