गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक चौकीदार की अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना सोनवलिया बांध के पास उस समय हुई जब चौकीदार झमिंद्र राय शादी समारोह से लौट रहे थे। हत्या के बाद अपराधी शव को बांध पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही सुबह क्षेत्र में फैली, सनसनी मच गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
चौकीदार की हत्या से परिवार और पंचायत में आक्रोश
झमिंद्र राय बैकुंठपुर थाने में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार, वह सोमवार शाम को शादी समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन लौटते समय उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
संबंधित आर्टिकल्स
Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?
Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण
Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?
BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट
Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!
Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
इस हत्या ने बंगरा पंचायत के लोगों को गहरे आक्रोश में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पुलिस खुद सुरक्षित नहीं है तो आम लोग किस तरह सुरक्षित रह सकते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चौकीदारों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है, जबकि उन्हें शराब तस्करी जैसी गंभीर घटनाओं को रोकने के लिए तैनात किया जाता है। लोगों को आशंका है कि मुखबिरी के शक में अपराधियों ने चौकीदार की हत्या की हो।
इसे भी पढ़े :-