टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / स्टेटस लगाने पर छात्र का अपहरण, हॉस्टल में बुरी तरह पीटा

स्टेटस लगाने पर छात्र का अपहरण, हॉस्टल में बुरी तरह पीटा

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

पटना: पटना जिले के सैदपुर छात्रावास के छात्रों ने शुक्रवार की सुबह हथियार के बल पर पटना कॉलेज कैंपस से एक छात्र अमन कुमार लाल का अपहरण कर लिया। उसे सैदपुर छात्रावास ले जाकर एक कमरे में बंद कर इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और अमन को हॉस्टल से छुड़ाकर पीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

कैंपस से अपहरण और सैदपुर हॉस्टल में मारपीट

घटना के तुरंत बाद सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत और टाउन डीएसपी-1 अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सैदपुर हॉस्टल पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, अमन भी पटना कॉलेज के हॉस्टल में रहता है। सुबह कैंपस में टहलते समय सैदपुर हॉस्टल के कुछ छात्रों ने उसे घेर लिया, मारपीट की और अपने साथ छात्रावास ले गए। इस पूरे कृत्य में बेगूसराय और समस्तीपुर के छात्र भी शामिल थे।

स्टेटस को लेकर हुआ विवाद

सूत्रों के अनुसार, अमन ने सोशल मीडिया पर हर्ष राज हत्याकांड में जेल में बंद चंदन यादव के समर्थन में स्टेटस लगाया था। यह स्टेटस सैदपुर हॉस्टल के कुछ छात्रों को नागवार गुजरा। पहले तो इस पर कमेंटबाजी शुरू हुई, लेकिन जब अमन ने जवाब दिया, तो स्थिति और बिगड़ गई। इसके बाद, सैदपुर हॉस्टल के छात्र एक गुट बनाकर पटना कॉलेज पहुंचे और अमन का अपहरण कर उसे बुरी तरह पीटा।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने समय पर पहुंचकर अमन को बचाया और उसे गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

इस घटना ने पटना कॉलेज कैंपस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां छात्रों के बीच इस तरह की हिंसक घटनाएं आम होती जा रही हैं।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 5, 2024, 12:49 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / स्टेटस लगाने पर छात्र का अपहरण, हॉस्टल में बुरी तरह पीटा