पूर्णिया के मीरगंज में हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर तब हुई जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे का कारण ड्राइवर का झपकी लेना बताया जा रहा है।
हादसे में तीन की हालत गंभीर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, तीन घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जबकि मृतक चंदन कुमार के परिवार में मातम का माहौल है।
दिवाली पर गांव गए थे परिवार के साथ
संबंधित आर्टिकल्स
Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?
Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण
Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?
BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट
Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!
Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने अपने पैतृक गांव बरदेला गए थे। रविवार रात जागरण कार्यक्रम के बाद परिवार रामबाग स्थित घर लौट रहा था। इसी दौरान ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई और तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए, और चंदन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
मीरगंज पुलिस ने घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। मीरगंज थाना पुलिस ने घायलों को तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
इसे भी पढ़े :-