टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / तेज रफ्तार ने ली एक और जान: नालंदा में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा हाहाकार

तेज रफ्तार ने ली एक और जान: नालंदा में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा हाहाकार

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद 30 वर्षीय युवक इंदल मांझी की 18 दिनों तक इलाज के बाद मौत हो गई। हादसा 20 सितंबर को महानंदपुर गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी। गंभीर रूप से घायल इंदल को पहले बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की देर रात उनका निधन हो गया।

परिवार में शोक की लहर

इंदल मांझी, नूरसराय थाना क्षेत्र के तेजा बिगहा गांव के रहने वाले थे। उनके भाई का कहना है कि इंदल 20 सितंबर को अपने मौसेरे भाई विनोद मांझी के घर, फतेह अली जा रहे थे। रास्ते में महानंदपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। परिवार वालों का कहना है कि इंदल की मौत से उनके घर में शोक का माहौल है और सभी सदमे में हैं।

पुलिस की कार्रवाई

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

Bihar Chunav 2025: लालू-राबड़ी के साथ तेजस्वी यादव ने भरा पर्चा, RJD में दिखी बड़ी एकजुटता!

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

घटना के बाद, 112 पुलिस वाहन द्वारा इंदल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि इंदल मांझी के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच जारी है और पुलिस जल्द ही दोषियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

इस घटना ने नालंदा के महानंदपुर गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 8, 2024, 12:23 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / तेज रफ्तार ने ली एक और जान: नालंदा में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा हाहाकार