टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

बिहार न्यूज़ / पटना ट्रैफिक अपडेट: दुर्गा पूजा के दौरान 9 से 12 अक्टूबर तक बदले जाएंगे रूट, जानें नया ट्रैफिक प्लान

पटना ट्रैफिक अपडेट: दुर्गा पूजा के दौरान 9 से 12 अक्टूबर तक बदले जाएंगे रूट, जानें नया ट्रैफिक प्लान

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Patna Traffic Plan: दुर्गा पूजा को देखते हुए पटना की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 9 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक शहर में नए ट्रैफिक नियम लागू होंगे। इन दिनों यात्रा करने से पहले रूट्स की जानकारी लेना बेहद जरूरी है। हालांकि, एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं के साथ पास धारक वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट मिलेगी।

दुर्गा पूजा के दौरान पटना में ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत, डाक बंगला चौराहे की ओर किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।

बेली रोड और सगुना मोड़ रूट

संबंधित आर्टिकल्स

Bihar Election 2025: अमित शाह ने रातों-रात बदल दी पूरी रणनीति, बीजेपी नेताओं में मचा हड़कंप!

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Jan Suraaj Candidates Second List: प्रशांत किशोर ने 66 उम्मीदवारों के नामों से मचाई हलचल, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Election 2025: सूरजभान सिंह ने थामा RJD का दामन, मोकामा में अनंत सिंह को सीधी चुनौती!

Bihar Election 2025: पावरस्टार का बड़ा ऐलान चुनाव नहीं लड़ेंगे, जानिए वजह और राजनीतिक मायने

सगुना मोड़ से हवाई अड्डा जाने वाले छोटे वाहन बेली रोड के रुकनपुरा से गुजरते हुए, राजा बाजार ओवरब्रिज के नीचे से जगदेव पथ और बीएमपी के रास्ते जा सकेंगे।
हड़ताली मोड़ और आयकर गोलंबर की दिशा में जाने वाले वाहन रुकनपुरा और राजा बाजार फ्लाईओवर से होकर अपना सफर तय करेंगे।

डिगा, पाटलिपुत्र, और राजीव नगर की ओर जाने वाले वाहनों को आशियाना दीघा रोड से गुजरना होगा।
हारताली चौक से पटना जंक्शन और बाईपास जाने वाले वाहन आयकर गोलंबर तक जाएंगे और वहां से आर ब्लॉक पुल या करबिगहिया होकर आगे बढ़ेंगे।

Patna Traffic:बेली रोड से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहन वोल्टास मोड़ से विद्यापति मार्ग होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
गांधी मैदान से बेली रोड की ओर लौटने वाले वाहन छज्जू बाग रोड से होते हुए सिन्हा लाइब्रेरी और कोतवाली टी पॉइंट के रास्ते जा सकेंगे।
जीपीओ गोलंबर मार्ग पर प्रतिबंध
व्यावसायिक वाहनों का परिचालन जीपीओ गोलंबर से बुध मार्ग की ओर नहीं होगा। यह व्यवस्था भीड़ को नियंत्रित करने और पूजा के दौरान ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने के लिए लागू की गई है।

इस अवधि के दौरान शहर में बिना किसी रुकावट के यात्रा करने के लिए इन नए रूट्स की जानकारी पहले से हासिल कर लें, ताकि आपकी यात्रा आसान और परेशानी मुक्त हो सके।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 8, 2024, 12:45 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / पटना ट्रैफिक अपडेट: दुर्गा पूजा के दौरान 9 से 12 अक्टूबर तक बदले जाएंगे रूट, जानें नया ट्रैफिक प्लान