टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / Bihar News: चोरी के ट्रकों को टुकड़ों में काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Bihar News: चोरी के ट्रकों को टुकड़ों में काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार के सारण जिले में गड़खा थाना पुलिस ने चोरी के ट्रकों को काटकर बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने रविवार को जानकारी दी कि उन्हें सूचना मिली थी कि फुलवरिया गांव के पास स्थित बाबा चिमनी पर कुछ लोग चोरी के ट्रकों को काटकर उसके टुकड़े कबाड़ी वालों को बेचने की फिराक में थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपी और बरामद सामग्री

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बाबा चिमनी परिसर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को वहां कुछ लोग एक ट्रक को काटते हुए और उसके कबाड़ को पिकअप वाहन में लोड करते हुए मिले। पुलिस की टीम को देखकर सभी आरोपी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चार आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तलाशी के दौरान एक आधा कटा हुआ छह चक्का ट्रक और एक पिकअप वाहन, जिसमें ट्रक के काटे गए हिस्से लोड थे, बरामद किए गए। कागजात की मांग करने पर आरोपियों ने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए।

आरोपियों की पहचान और कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • दीपक कुमार – बड़ा तेलपा मोहल्ला, नगर थाना क्षेत्र
  • छठी लाल कुमार – चैनपुर गांव, मशरक थाना क्षेत्र
  • अमरनाथ ठाकुर – बेला गांव, दरियापुर थाना क्षेत्र
  • मुकेश कुमार – मुबारकपुर गांव, गड़खा थाना क्षेत्र

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 317(4)/317(5)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी चोरी के ट्रकों को काटकर उनका कबाड़ बाजारों में बेचते थे, जिससे उन्हें अवैध रूप से मुनाफा होता था।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : दिसम्बर 3, 2024, 12:27 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News: चोरी के ट्रकों को टुकड़ों में काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़