टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / Bihar News: सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों को नीतीश सरकार का तोहफा! NCL और EWS सर्टिफिकेट की मांग स्वीकार

Bihar News: सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों को नीतीश सरकार का तोहफा! NCL और EWS सर्टिफिकेट की मांग स्वीकार

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार सरकार ने सिपाही भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार कर लिया है। इस संबंध में केंद्रीय चयन पर्षद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें कहा गया है कि NCL और EWS सर्टिफिकेट 2022 के बाद भी मान्य होंगे।

सिपाही भर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बीते कुछ दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे इन अभ्यर्थियों ने अपनी मांग उठाई थी कि उनसे 2022 के पहले का दस्तावेज नहीं लिया जाए। इस मांग को बिहार सरकार ने स्वीकार किया है, और अब अभ्यर्थियों को NCL और EWS सर्टिफिकेट की वैधता को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।

इसे भी पढ़े

आयोग का फैसला

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि 9 दिसंबर से शुरू होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान यदि अभ्यर्थियों के पास NCL और EWS सर्टिफिकेट आज के हैं, तो वे अयोग्य नहीं माने जाएंगे। आयोग ने यह निर्णय अभ्यर्थियों के दबाव को देखते हुए लिया है। आयोग ने यह भी साफ किया है कि समय सीमा और इश्यू डेट के आधार पर कोई भी अभ्यर्थी अयोग्य नहीं घोषित किया जाएगा, और विभाग से प्राप्त मार्गदर्शन के बाद ही इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जो अपने प्रमाण पत्रों की कट-ऑफ तिथि को लेकर चिंतित थे। अब सभी अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अड़चन का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़े

साक्षात्कार और प्रमाण पत्र सत्यापन की तारीख

केंद्रीय चयन पर्षद ने कहा कि 9 दिसंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू होगी, और इसमें सभी अभ्यर्थियों को NCL और EWS सर्टिफिकेट की वैधता को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : दिसम्बर 4, 2024, 03:50 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News: सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों को नीतीश सरकार का तोहफा! NCL और EWS सर्टिफिकेट की मांग स्वीकार