टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / Bihar News: गहना ननद को न मिल जाए, इसलिए उठाया ऐसा कदम! मायके वालों ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया मुकदमा

Bihar News: गहना ननद को न मिल जाए, इसलिए उठाया ऐसा कदम! मायके वालों ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया मुकदमा

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के फटिकवारा गांव में एक विवाहिता ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोखुलपुर गांव निवासी सनोज कुमार की 28 वर्षीय बेटी नीतू कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने नीतू से ₹5 लाख और उनके सारे गहने हड़प लिए थे।

गहनों की मांग करने पर बढ़ा विवाद

मायके वालों के अनुसार, नीतू की ससुराल वाले उनके गहनों को अपनी बेटी की शादी में इस्तेमाल करना चाहते थे। नीतू को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने अपने गहनों की मांग की। इस पर ससुराल वालों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी और लगातार प्रताड़ित किया। तंग आकर नीतू ने खुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

इसे भी पढ़े

घटना के बाद का माहौल

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

घटना के बाद महनार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महनार थानेदार विश्व रंजन सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

2016 में हुई थी शादी

मृतका के परिवार वालों ने बताया कि 2016 में नीतू की शादी फटिकवारा गांव निवासी बृज किशोर सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही नीतू के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि नीतू का पति कोई काम नहीं करता था और ससुराल वालों ने अपनी बेटी की शादी करने के लिए नीतू के मायके वालों से ₹5 लाख लिए थे।

इसे भी पढ़े

मायके वालों ने न्याय की गुहार लगाई

मृतका के पिता सनोज कुमार ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मौत के पीछे ससुराल वालों की लालच और प्रताड़ना जिम्मेदार है। इस घटना से मृतका के मायके में कोहराम मच गया है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

महनार थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ससुराल वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

यह घटना एक बार फिर से समाज में दहेज और घरेलू हिंसा जैसे कुप्रथाओं पर सवाल खड़े करती है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : दिसम्बर 26, 2024, 02:04 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar News: गहना ननद को न मिल जाए, इसलिए उठाया ऐसा कदम! मायके वालों ने ससुराल वालों पर दर्ज कराया मुकदमा