ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मुजफ्फरपुर न्यूज़ / मुजफ्फरपुर: एनएच 28 पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर: एनएच 28 पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एनएच 28 के पास अहले सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के भीखनपुर चौक के पास की है, जहां सड़क किनारे शव देखा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल पर जुटी भीड़

सुबह शव मिलने की खबर तेजी से फैल गई, जिससे घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव के पास कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान नहीं हो सकी। यह स्थान मनियारी और सदर थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित है। पहले दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में यह मामला सदर थाना क्षेत्र का निकला।

लोगों में चर्चा का बाजार गर्म

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों का मानना है कि मृतक व्यक्ति स्थानीय नहीं है, क्योंकि वह अहले सुबह वहां कैसे पहुंचा, यह सवाल खड़ा करता है। वहीं, कुछ लोग इसे सड़क दुर्घटना से जोड़कर देख रहे हैं।

इसे भी पढ़े

पुलिस का बयान और कार्रवाई

सदर थाना अध्यक्ष अश्मित कुमार ने कहा, "यह मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।"

आगे की जांच जारी

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जांच तेज कर दी है और मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

सड़क सुरक्षा पर सवाल

यह घटना सड़क सुरक्षा और अपराध के बढ़ते मामलों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। स्थानीय प्रशासन को न केवल सड़क दुर्घटनाओं पर ध्यान देना होगा, बल्कि ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए भी कदम उठाने होंगे।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 21, 2024, 11:49 पूर्वाह्न IST

मुजफ्फरपुर न्यूज़ / मुजफ्फरपुर: एनएच 28 पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी