एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

मनोरंजन

Rajpal Yadav ने तिहाड़ में किया सरेंडर, चेक बाउंस केस में बड़ा मोड़

बिहार न्यूज़ / गोपालगंज में 3.5 करोड़ की शराब पर बुलडोजर का एक्शन, DM की सख्त चेतावनी!

गोपालगंज में 3.5 करोड़ की शराब पर बुलडोजर का एक्शन, DM की सख्त चेतावनी!

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में एक बार फिर प्रशासन ने शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 3.5 करोड़ रुपये की शराब को बुलडोजर से नष्ट किया। यह कार्रवाई जिले के बलथरी चेकपोस्ट पर की गई, जहां स्थानीय प्रशासन की टीम ने 16 मामलों में जब्त की गई 30,538 लीटर देसी और विदेशी शराब की बोतलों को बुलडोजर से कुचल दिया। डीएम मोहम्मद मकसूद आलम के निर्देश पर हुई इस बड़ी कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

बुलडोजर एक्शन का नजारा


इस कार्रवाई का दृश्य सबेया हवाई अड्डा और बलथरी चेकपोस्ट के पास देखा गया, जहां प्रशासन की टीम ने बुलडोजर का इस्तेमाल कर शराब की हजारों बोतलों को नष्ट कर दिया। नष्ट की गई शराब की इस प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो सके। शराब की बोतलों को कुचलने के बाद प्रशासन ने खाली बोतलों को जमीन के अंदर दफन कर दिया ।

शराबबंदी कानून का सख्त पालन

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा


गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कहा कि यह कार्रवाई राज्य में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिले में शराब तस्करी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शराब तस्करी पर काबू पाने के लिए पुलिस ने यूपी से आने वाले वाहनों की कड़ी जांच शुरू कर दी है। साथ ही, गंडक नदी में रिवर पेट्रोलिंग को भी तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी अवैध गतिविधि को रोका जा सके।

जेल से बाहर आए तस्करों पर कड़ी नजर
पुलिस ने यह भी बताया कि जेल से जमानत पर छूटे शराब तस्करों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। हर रविवार ऐसे तस्करों को थाने बुलाकर गुंडा परेड कराई जा रही है, जिससे उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण किया जा सके। इस सख्त कार्रवाई से शराब तस्करों में भय का माहौल बना हुआ है और उनकी गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाई जा रही है।

शराब माफियाओं के लिए बड़ी चेतावनी
गोपालगंज पुलिस का कहना है यह कारवाई सिर्फ शराब के तस्करी करने वालों के लिए एक बरी चेतावनी है साथ ही ये चेतावनी उन लोगों के लिए भी जो शराबबंदी के कानून को तोरने का प्रयास करती है । प्रशासन की यह सख्ती इस बात का संकेत है कि बिहार सरकार शराबबंदी कानून को पूरी गंभीरता से लागू कर रही है।

समाज में सकारात्मक संदेश


प्रशासन के इस कदम से शराब के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा संदेश दिया गया है। इससे न सिर्फ जिले में सुरक्षा का माहौल बेहतर हुआ है, बल्कि लोगों में कानून के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। गोपालगंज में इस प्रकार की सख्त कार्रवाई से समाज में शराबबंदी के प्रति जागरूकता फैल रही है और यह सरकार की नीति को मजबूती प्रदान कर रही है।

गोपालगंज प्रशासन की इस मुहिम को सराहना मिल रही है, क्योंकि यह शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक अहम कदम है।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 26, 2024, 01:18 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / गोपालगंज में 3.5 करोड़ की शराब पर बुलडोजर का एक्शन, DM की सख्त चेतावनी!