न्यूज़

UP विधानसभा में CM का शायराना वार, सियासी बहस तेज

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Bail News: तीन मामलों में मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ

न्यूज़

Odisha School Incident: स्कूल में नशा! 7वीं के छात्र बेहोश

मनोरंजन

The 50: जाह्नवी किल्लेकर ने प्रिंस नरूला-शिव ठाकरे को लताड़ा, निक्की तंबोली पर बॉडी-शेमिंग पर फूटा गुस्सा | Exclusive

न्यूज़

US-China Meeting 2026: ट्रंप और शी जिनपिंग की ऐतिहासिक मुलाकात

न्यूज़

Jodhpur Viral Video: मरीज को स्कूटर से अस्पताल पहुंचाया, इमरजेंसी सिस्टम पर सवाल

न्यूज़

Seva Teerth का उद्घाटन: 13 फरवरी को नए पीएमओ से कामकाज की नई शुरुआत

खेल

Free Fire MAX Redeem Codes(13 February,2026): आज फिर आए — फ्री स्किन्स और डायमंड्स लूटने का मौका!

बिहार न्यूज़ / Bihar Crime: नालंदा के व्यापारी से पटना में 3 लाख की लूट, ऑटो लिफ्टर गैंग का आतंक बरकरार

Bihar Crime: नालंदा के व्यापारी से पटना में 3 लाख की लूट, ऑटो लिफ्टर गैंग का आतंक बरकरार

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

राजधानी पटना में ऑटो लिफ्टर गैंग का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में बाईपास थाना क्षेत्र में नालंदा के एक कारोबारी के साथ बड़ी लूट की घटना सामने आई है। ऑटो लिफ्टर गैंग ने नालंदा के हिलसा निवासी सर्वेश कुमार नामक कारोबारी को अपना शिकार बनाया।

कैसे हुई घटना?

सर्वेश कुमार किराना सामान की खरीदारी के लिए नालंदा से पटना की मारूफगंज मंडी जा रहे थे। उन्होंने बाईपास स्थित महादेव स्थान से चौक जाने के लिए एक ऑटो लिया। ऑटो में पहले से कुछ लोग बैठे थे, जो गैंग के सदस्य थे।

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

ऑटो में बैठते ही गैंग ने चालाकी से धक्का-मुक्की करते हुए कारोबारी के बैग से 3 लाख रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद, ऑटो चालक ने पटना साहिब ओवरब्रिज के पास कारोबारी को उतार दिया और तेज़ी से ऑटो लेकर फरार हो गया।

इसे भी पढ़े

घटना का खुलासा

कारोबारी को जब तक इस घटना का अहसास हुआ, तब तक लुटेरे ऑटो लेकर भाग चुके थे। परेशान सर्वेश कुमार ने तुरंत बाईपास थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रतल की जा रही है ।

ऑटो लिफ्टर गैंग का बढ़ता आतंक

बाईपास थाना क्षेत्र में ऑटो लिफ्टर गैंग की ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में यह गैंग लंबे समय से सक्रिय है, लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ने में असफल रही है।

पुलिस का बयान

पुलिस ने कहा है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही ऑटो लिफ्टर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े

सावधानी की सलाह

इस घटना के बाद पटना के व्यापारी और आम नागरिक डरे हुए हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि ऑटो लेते समय सतर्क रहें और कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें।

पटना में बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता ने शहरवासियों को सवाल करने पर मजबूर कर दिया है। आखिर कब तक पटना के लोग इस तरह की घटनाओं का शिकार बनते रहेंगे?

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 26, 2024, 04:53 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / Bihar Crime: नालंदा के व्यापारी से पटना में 3 लाख की लूट, ऑटो लिफ्टर गैंग का आतंक बरकरार