टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

बिहार न्यूज़ / छठ पर्व मनाने गांव जा रहा था परिवार, नीलगाय के कारण पहुंचा अस्पताल

छठ पर्व मनाने गांव जा रहा था परिवार, नीलगाय के कारण पहुंचा अस्पताल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

बिहार के औरंगाबाद में एक परिवार छठ पर्व मनाने के लिए अपने गांव जा रहा था, लेकिन रास्ते में एक नीलगाय के कारण उनकी यात्रा हादसे में बदल गई। इस हादसे के चलते पूरे परिवार को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ओबरा थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव के पास चलती बाइक के सामने अचानक एक नीलगाय आ जाने से बाइक सवार पति, पत्नी और उनका बच्चा घायल हो गए। छठ महापर्व के लिए घर जा रहे इस परिवार की खुशियां इस दुर्घटना के बाद फीकी पड़ गईं। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें स्थानीय अस्पताल से उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है।

नीलगाय को बचाने के चक्कर में दुर्घटना

हादसे में घायल परिवार के सदस्य प्रकाश यादव, उनकी पत्नी सलोनी कुमारी और बच्चा शामिल हैं। यह परिवार औरंगाबाद के मिनी बिगहा में किराए के मकान में रहता है और दोनों पति-पत्नी एक निजी शिक्षण संस्थान में नौकरी करते हैं। छठ पर्व के लिए वे बाइक से अपने गांव भरूब जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक नीलगाय सामने आ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

इसे भी पढ़े

स्थानीय अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को ओबरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के चलते उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अन्य सड़क दुर्घटना में महिला घायल

इसी बीच, ओबरा थाना क्षेत्र के कुराईपुर गांव में एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ऋषि चौधरी की पत्नी खुशबू देवी अपने गांव में सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में खुशबू देवी समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

प्रशासन से अपील: सड़क सुरक्षा पर ध्यान दें

इन घटनाओं के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सड़क पर वन्यजीवों से बचाव के उपाय किए जाएं ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 4, 2024, 03:55 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / छठ पर्व मनाने गांव जा रहा था परिवार, नीलगाय के कारण पहुंचा अस्पताल