ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki का Green Move: रेल से भेजीं ज्यादा गाड़ियां, पर्यावरण को मिला बड़ा फायदा

मनोरंजन

Manoj Muntashir का Naseeruddin Shah को दो टूक जवाब: आप जिस भारत में बड़े हुए, वो अलग था—ये नया भारत है

टेक्नोलॉजी

Google Gemini करेगा खाना ऑर्डर, कैब बुक, बिना फोन छुए!

खेल

T20 वर्ल्ड कप IND vs USA: जीत के बावजूद वानखेड़े में भारतीय बैटिंग का शर्मनाक रिकॉर्ड

न्यूज़

PM Modi मलेशिया दौरे पर, भारत-मलेशिया रिश्तों को मिली नई रफ्तार

मनोरंजन

Bhooth Bangla Release Twist: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी अब पहले मचाएगी धमाल!

टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

बिहार न्यूज़ / बिहार: भागलपुर में दिनदहाड़े चावल व्यापारी से 5 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने काही ‘चच्चा प्रणाम’

बिहार: भागलपुर में दिनदहाड़े चावल व्यापारी से 5 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने काही ‘चच्चा प्रणाम’

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

भागलपुर में अपराधियों ने बेखौफ होकर एक चावल व्यापारी को लूट लिया। ललमटिया थाना क्षेत्र के पिपरपांती इलाके में तीन नकाबपोश बदमाश मंगलवार सुबह 11 बजे चावल व्यापारी गौतम भगत की दुकान पर पहुंचे। बदमाशों ने 'चच्चा प्रणाम, क्या हाल...' कहकर व्यापारी से कुशलक्षेम पूछी और फिर अचानक कट्टा निकालकर बैग देने की धमकी दी। बैग में रखे 5 लाख रुपये लेकर बदमाश बाइक पर फरार हो गए। यह घटना दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें तीनों अपराधी भागते नजर आए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

लूट की घटना थाने से 200 मीटर दूर

चावल व्यापारी गौतम भगत की दुकान ललमटिया थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। सुबह जब दुकान पर चावल की गाड़ी लगाई गई थी और मजदूर काम कर रहे थे, तभी बदमाशों ने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में तीनों बदमाश बैग लेकर बाइक से भागते नजर आए। एक संदिग्ध युवक, जो पीला गमछा बांधे हुए था, घटना से पहले दुकान के पास मंडराता दिखाई दिया, जिस पर रेकी करने का शक है।

बदमाशों ने हथियार के बल पर किया धमकाना

लूट के दौरान व्यापारी ने बदमाशों से बैग के अंदर के जरूरी कागजात लौटाने की अपील की, लेकिन बदमाशों ने धमकाते हुए कहा, "शांत रहिए, वरना गोली मार देंगे।" डर से व्यापारी ने चुपचाप पैसे लूटने दिए। पुलिस इस घटना को गंभीरता से ले रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़े:-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : अक्टूबर 2, 2024, 04:06 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / बिहार: भागलपुर में दिनदहाड़े चावल व्यापारी से 5 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने काही ‘चच्चा प्रणाम’