प्राइवेसी के नाम पर हो रही थी संदिग्ध गतिविधियां

मिली जानकारी के अनुसार, रेस्टोरेंट के अंदर बने इन प्राइवेट केबिनों में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस ने मौके पर जाकर सभी कपल्स से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। इस छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

रेस्टोरेंट्स पर पुलिस की कड़ी निगरानी

पिछले दिनों एक रेस्टोरेंट में हुए बलात्कार के मामले के बाद से ही पुलिस ऐसे रेस्टोरेंट्स पर कड़ी नजर रख रही है, जहां प्राइवेसी के नाम पर गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में भी जिस्मफरोशी से जुड़े नए खुलासे हो सकते हैं।

हाल ही में भागलपुर में एक सेक्स रैकेट का भी भंडाफोड़ हुआ था, जिसके बाद से पुलिस ने इस तरह की जगहों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी है।

इसे भी पढ़े :-