बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

मनोरंजन

Rajpal Yadav ने तिहाड़ में किया सरेंडर, चेक बाउंस केस में बड़ा मोड़

खेल

RCB vs DC: RCB बनी दूसरी बार WPL चैंपियन, दिल्ली को हराकर फिर उठाई ट्रॉफी

नौकरी

CSBC Constable Recruitment 2026: अब बिहार पुलिस बनने का मौका, आज से शुरू आवेदन!

बिहार न्यूज़ / गया में पुलिस की बड़ी सफलता: कुएं से बरामद हुए 1490 जिंदा कारतूस, जांच जारी

गया में पुलिस की बड़ी सफलता: कुएं से बरामद हुए 1490 जिंदा कारतूस, जांच जारी

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

गया (Gaya News): बिहार के गया जिले के आंती थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मीठापुर गांव के एक कुएं से 1490 राउंड जिंदा एसएलआर (SLR) कारतूस बरामद किए हैं। यह बरामदगी पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस चारों तरफ से जाच मे लगी है ।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

संबंधित आर्टिकल्स

ऑटो और कार की हुई भीषण टक्कर: पुलिसकर्मी और राहगीर की मौत, सिपाही और कैदी घायल

पुलिस को सूचना मिली थी कि मीठापुर गांव के कसियार बधार क्षेत्र में स्थित एक कुएं में भारी मात्रा में जिंदा कारतूस फेंके गए हैं। इसके बाद, थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पीएसआई रौशन कुमार और एएसआई दशरथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची। उन्होंने 20 फीट गहरे कुएं से 1490 राउंड एसएलआर कारतूस बरामद किए। कुएं में पानी न होने की वजह से कारतूस भीगी हुई मिट्टी पर पड़े थे, जिससे उन्हें आसानी से बरामद किया जा सका।

अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी, जांच जारी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन विभिन्न एंगल्स से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस किसने और क्यों वहां छिपाए।

बड़ी सफलता मानी जा रही है

गया पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस की बरामदगी क्षेत्र में किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में भी हैरानी और सन्नाटा है।

निष्कर्ष

इस मामले में पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई ने बड़ी आपराधिक गतिविधि को नाकाम कर दिया है। अब पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि इस कारतूस के पीछे कौन है और उनका मकसद क्या था।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : सितम्बर 26, 2024, 03:53 अपराह्न IST

बिहार न्यूज़ / गया में पुलिस की बड़ी सफलता: कुएं से बरामद हुए 1490 जिंदा कारतूस, जांच जारी