न्यूज़

Odisha School Incident: स्कूल में नशा! 7वीं के छात्र बेहोश

मनोरंजन

The 50: जाह्नवी किल्लेकर ने प्रिंस नरूला-शिव ठाकरे को लताड़ा, निक्की तंबोली पर बॉडी-शेमिंग पर फूटा गुस्सा | Exclusive

न्यूज़

US-China Meeting 2026: ट्रंप और शी जिनपिंग की ऐतिहासिक मुलाकात

न्यूज़

Jodhpur Viral Video: मरीज को स्कूटर से अस्पताल पहुंचाया, इमरजेंसी सिस्टम पर सवाल

न्यूज़

Seva Teerth का उद्घाटन: 13 फरवरी को नए पीएमओ से कामकाज की नई शुरुआत

खेल

Free Fire MAX Redeem Codes(13 February,2026): आज फिर आए — फ्री स्किन्स और डायमंड्स लूटने का मौका!

खेल

IND vs NAM: 93 रन की ऐतिहासिक जीत, भारत ने T20 World Cup 2026 में रचा नया कीर्तिमान

टेक्नोलॉजी

Oppo Find X9 Ultra Leak: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च?

न्यूज़ / Vistara Airlines: आज आखिरी बार उड़ान भरेंगे विस्तारा के विमान, कल से एयर इंडिया के नाम से होगी शुरुआत

Vistara Airlines: आज आखिरी बार उड़ान भरेंगे विस्तारा के विमान, कल से एयर इंडिया के नाम से होगी शुरुआत

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Vistara Airlines: भारत की प्रमुख एयरलाइन विस्तारा आज सोमवार को अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। मंगलवार से इसका संचालन एयर इंडिया के बैनर तले किया जाएगा, क्योंकि विस्तारा का पूरी तरह एयर इंडिया में विलय हो चुका है। एयर इंडिया ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों को विस्तारा जैसी ही प्रीमियम सेवाएं मिलती रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए एयरपोर्ट पर हेल्प डेस्क भी लगाए गए हैं, ताकि कोई असुविधा न हो।

विस्तारा और एयर इंडिया के विलय के बाद यात्रियों के लिए क्या परिवर्तन होगा?

Vistara Airlines: विलय के बाद अब विस्तारा की टिकट रखने वाले 1,15,000 से अधिक यात्री एयर इंडिया के नाम से यात्रा करेंगे। साथ ही, विस्तारा की उड़ानों के फ्लाइट कोड में भी बदलाव किया गया है। उदाहरण के लिए, विस्तारा की फ्लाइट UK 955 अब AI 2955 के नाम से जानी जाएगी।

एयर इंडिया ने आश्वासन दिया है कि यह बदलाव केवल नाम तक ही सीमित रहेगा। एयरपोर्ट पर भी साइनेज और दिशा निर्देश लगे हैं ताकि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। विस्तारा के कॉल सेंटर भी एयर इंडिया के साथ मर्ज कर दिए गए हैं, और यात्रियों को अपने लॉयल्टी पॉइंट्स का फायदा एयर इंडिया के प्रोग्राम में मिलता रहेगा।

इसे भी पढ़े

विस्तारा का सफर: एक नज़र

विस्तारा की शुरुआत जनवरी 2015 में हुई थी, जब टाटा समूह ने सिंगापुर एयरलाइंस के साथ मिलकर भारतीय आकाश में एक नई तरह की फुल-सर्विस एयरलाइन की शुरुआत की थी। 2012 में सरकार ने विदेशी कंपनियों को भारतीय एयरलाइंस में निवेश की इजाज़त दी थी, जिसके बाद टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस ने इस साझेदारी में कदम रखा। धीरे-धीरे, अपने बेहतरीन सेवाओं और ग्राहकों के अनुभव के चलते विस्तारा ने भारतीय यात्रियों के दिल में अपनी जगह बनाई।

भारतीय एयरलाइन उद्योग पर इस विलय का असर

अब विस्तारा और एयर इंडिया के एक साथ आने के बाद भारतीय एयरलाइन उद्योग में केवल एक प्रमुख फुल-सर्विस एयरलाइन बची है। इस विलय के बाद भी सिंगापुर एयरलाइंस की नई इकाई में 25.1% हिस्सेदारी बनी रहेगी।

एयर इंडिया ने घोषणा की है कि विस्तारा का बेहतरीन अनुभव और गुणवत्ता नहीं बदलेगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों को मदद करने के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं ताकि कोई परेशानी न हो।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : नवम्बर 11, 2024, 03:17 अपराह्न IST

न्यूज़ / Vistara Airlines: आज आखिरी बार उड़ान भरेंगे विस्तारा के विमान, कल से एयर इंडिया के नाम से होगी शुरुआत