Viral Video: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की भारतीय रेलवे में सफर करना जितना रोमांचक होता है, उतना ही खतरनाक भी बन सकता है—अगर आप सच्चाई दिखाने की हिम्मत करें। कुछ ऐसा ही हुआ भारत के एक मशहूर ट्रैवल व्लॉगर Mr. Vishal के साथ, जिनके YouTube चैनल “Mr. Vishal” पर 829K सब्सक्राइबर्स हैं। Vishal अक्सर ट्रेन से यात्रा कर अपने अनुभव को व्लॉग के ज़रिए साझा करते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी Hemkunt Express की यात्रा उनके लिए डरावना सपना बन गई।
यात्रा के दौरान उन्होंने ट्रेन के पैंट्री स्टाफ द्वारा यात्रियों से ओवरचार्जिंग और गैरकानूनी बिक्री का पर्दाफाश किया। Vishal जैसे ही यह सब वीडियो में रिकॉर्ड कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने TT से उनकी शिकायत कर दी और इसके बाद शुरू हुआ एक खतरनाक सिलसिला। ट्रेन में ही उन पर जानलेवा हमला हुआ—उनका पैर खींचकर नीचे गिराने की कोशिश की गई और उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाई गई।
Mr. Vishal का ट्रैवल व्लॉग बना हमले की वजह

Mr. Vishal, जिनके यूट्यूब चैनल “Mr. Vishal” पर 829K सब्सक्राइबर्स हैं, अक्सर ट्रेनों में सफर करते हुए व्लॉग बनाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो अपलोड किया जिसका टाइटल था “ट्रेन पैंट्री वालों ने किया JaanLe*a हमला 😭 – 14609 Hemkunt Express”। इस वीडियो में उन्होंने ट्रेन के पैंट्री स्टाफ की ओर से यात्रियों के साथ की जा रही अनियमितताओं को उजागर किया।























