Sanchita Bashu instagram Viral Video, समस्तीपुर, बिहार: आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छठ पूजा की धूम मची हुई है। लेकिन इस बार एक खास रील ने सभी का ध्यान खींचा है। बिहार के बेटी Sanchita Bashu ने अपनी माँ के साथ छठ मईया पर एक शानदार Instagram Reel बनाकर न केवल दिलों को जीता बल्कि बिहार की संस्कृति और परंपरा को भी सम्मान दिया है।
छठ पूजा बिहार की एक विशिष्ट पहचान है, जो श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है। इस त्योहार में व्रतधारी अपनी आस्था के साथ सूर्य देवता और छठ मईया की आराधना करते हैं। लेकिन आज की भागदौड़ वाली ज़िंदगी में लोग अक्सर अपने रीति-रिवाजों और परंपराओं से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में Sanchita Bashu जैसे बेटी का प्रयास प्रशंसा के योग्य है, जो आधुनिकता के बीच भी अपनी जड़ों से जुड़े हैं और उसे पूरी दुनिया के सामने गर्व के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं।
Sanchita Bashu instagram Viral Video: माँ-बेटी के रिश्ते का खूबसूरत संदेश
Sanchita Bashu ने अपनी इस रील में न केवल छठ मईया की महिमा को दर्शाया है, बल्कि माँ-बेटी के अनमोल रिश्ते की झलक भी दिखायी है। इस रील में Sanchita की माँ को पारंपरिक छठ व्रती के रूप में सजते हुए और व्रत की तैयारियाँ करते हुए दिखाया गया है। उनका यह प्रयास सिर्फ एक रील से बढ़कर है – यह बिहार की मातृशक्ति और संस्कृति को सम्मान देने का संदेश है।
आज के समय में जब बहुत से लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ दिखावा करने में लगे हैं, वहीं Sanchita जैसे युवा अपने राज्य की बेटियों और माताओं को सम्मानित कर रहे हैं। यह पहल बिहार के उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो अपने पारिवारिक मूल्यों और संस्कृति को गर्व से आगे बढ़ाना चाहते हैं।






















