Accused Arrested in Firing: हरियाणा के फरीदाबाद में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक खतरनाक आरोपी को arrest किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और हाल ही में उसने मशहूर Youtuber Elvish yadav के घर पर गोलीबारी की थी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने इलाके में राहत की सांस दी है।

मुठभेड़ कैसे हुई?

Accused Arrested in Firing during Faridabad police encounter, गोली लगने के बाद अपराधी गिरफ्तार
Accused Of Elvish Yadav Arrested

Faridabad क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि अपराधी ईशांत उर्फ ईशु गांधी इलाके में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने छापेमारी की, लेकिन आरोपी ने खुद को बचाने के लिए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसने एक ऑटोमैटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ज्यादा फायर किए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे घायल कर दबोच लिया। आरोपी को पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह पुलिस की निगरानी में है।

पुलिस का कहना है कि यह मुठभेड़ बेहद खतरनाक थी, लेकिन सतर्कता और रणनीति के चलते टीम सुरक्षित रही। इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है क्योंकि आरोपी लंबे समय से आतंक फैलाए हुए था।

आरोपी और उसके आपराधिक रिकॉर्ड

Arrested आरोपी ईशांत उर्फ ईशु गांधी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था। उस पर हत्या, रंगदारी और अवैध हथियार रखने जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी आपराधिक गिरोह से जुड़ा हुआ है और अक्सर गैंगवार और गोलीबारी की घटनाओं में शामिल रहा है। यही कारण है कि पुलिस उसके पीछे काफी समय से लगी हुई थी।