अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ चाइनीज टेक कंपनी Vivo, Realme और Redmi ने अपने-अपने नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। Vivo ने जहां अपना नया 200MP कैमरा वाल
अप्रैल महीने की शुरुआत के साथ चाइनीज टेक कंपनी Vivo, Realme और Redmi ने अपने-अपने नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिए हैं। Vivo ने जहां अपना नया 200MP कैमरा वाला बजट फ्लैगशिप मॉडल Vivo V70 FE पेश किया है, तो वहीं Realme ने अपना पहला सेल्फी मिरर कैमरा मॉडल Realme 16 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। इनके अलावा, Redmi ने अपने Note 15 Series में नया बजट मॉडल लॉन्च किया है। तीनों ही कंपनियों के मॉडल्स दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए हैं। यानी कि हर बजट सेगमेंट में यूजर्स के पास एक दमदार ऑप्शन मिलेगा। आइए जानते हैं इन तीनों मॉडल्स के फीचर्स के बारे में।
Redmi Note 15 SE
शुरुआत करते हैं, Redmi के नए बजट स्मार्टफोन रेडमी नोट 15 SE से। यह मॉडल नोट 15 सीरीज का स्पेशल एडिशन है। इस स्पेशल एडिशन में तीन वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसकी कीमत-
6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत- ₹19,999
8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत- ₹21,999
8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत- ₹23,999
मॉडल की सेल 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
संबंधित खबरें (Also Read)
इस मॉडल में मिलने वाले फीचर्स-
डिस्प्ले: इस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.77-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही, धूल और पानी से बचाव के लिए मॉडल में IP65+IP66 और MIL-STD810 का प्रोटेक्शन दिया गया है।
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 का प्रोसेसर मिलेगा, जो 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम करेगा।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी: पावर के लिए इसमें 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी मिलेगी।
Vivo V70 FE
Vivo V70 FE कंपनी के 70 सीरीज का बजट फ्लैगशिप मॉडल है। इसे कंपनी ने तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत-
8GB RAM + 128GB वेरिएंट: ₹37,999
8GB + 256GB वेरिएंट: ₹40,999
12GB + 256GB वेरिएंट: ₹44,999 है।
मॉडल की सेल 9 अप्रैल से Flipkart, Amazon और Vivo की ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू होगी।
इसमें मिलने वाले फीचर्स-
डिस्प्ले: इस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.83-इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले मिलेगा। धूल और पानी से प्रोटेक्शन के लिए इसमें IP68/IP69 रेटिंग दी गई है।
कैमरा: इस मॉडल की खासियत इसका कैमरा है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर मिलेगा, जो 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट करेगा। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करेगा।
बैटरी: पावर के लिए इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Realme 16 5G
Realme 16 5G की बात करें, तो यह रियलमी का पहला सेल्फी मिरर वाला फोन है। यह भी बजट फ्लैगशिप प्राइस रेंज में लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इस मॉडल को सिर्फ के ही वेरिएंट 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹36,999 है।
इसमें मिलने वाले फीचर्स-
डिस्प्ले: इस नए मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.57-इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
कैमरा: इस मॉडल के बैक पैनल में 50MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी लेंस मिलेगा। इस मॉडल की खासियत इसका सेल्फी मिरर डिजाइन है, जिससे यूजर्स रियर कैमरे की मदद से ही हाई क्वालिटी वाली सेल्फी ले सकते हैं। इसमें फ्रंट कैमरा 50MP का मिलेगा।
प्रोसेसर: इसमें भी MediaTek Dimensity 6400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है, जो 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज को सपोर्ट करेगा। यह मॉडल Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करेगा।
बैटरी: इस मॉडल में भी 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6: 9000mAh बैटरी के साथ आ रहा, कीमत भी होगी हैरान करने वाली!











