बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। अपनी बहन नुपुर सेनन की शादी में वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ नजर आई थी। जिसके बाद दोनों की डेटिंग को लेकर अफवाह तेज हो गई। हालांकि दोनों में से किसी ने भी डेटिंग को लेकर कुछ कहा नहीं है। एक इवेंट में एक्ट्रेस से उनके शादी प्लान्स को लेकर पूछा गया। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कहा।
कब शादी करेंगी कृति सेनन?
टाइम्स नाउ समिट 2026 में कृति सेनन से उनके वेडिंग प्लान को लेकर पूछा गया। होस्ट ने कृति से पूछा, “क्या हम जल्द ही किसी और इवेंट से आपकी बहन के वीडियो वायरल होने की उम्मीद कर सकते हैं?” उन्होंने जवाब दिया, “मतलब? क्या आप अभी उस ‘चाचीजी’ की तरह सवाल पूछ रहे हैं कि मैं शादी कब कर रही हूं? अरे दोस्तों! जिंदगी में शादी के अलावा भी बहुत कुछ है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या जल्द ही शादी करने का कोई इरादा है, तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, “मुझे नहीं पता। मेरा मतलब है, मैं तभी शादी करूंगी जब मुझे सच में शादी करने का मन होगा। और मुझे नहीं लगता कि मुझे कोई जल्दी है।”
कृति सेनन के आने वाले प्रोजेक्ट्स
कृति सेनन पिछली बार फिल्म तेरे इश्क में नजर आई थी। आनंद एल राय की मूवी में उनके साथ साउथ एक्टर धनुष नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। अब ये ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में कॉकटेल 2 है, जिसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में दिखेंगे। फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दिनेश विजान कर रहे हैं।
इस फिल्म से कृति सेनन ने किया था डेब्यू
कृति सेनन ने साल 2014 में फिल्म ‘हीरोपंती’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इन सालों में उन्होंने ‘दिलवाले’, ‘राबता’, ‘बरेली की बर्फी’, ‘लुका छुपी’, ‘अर्जुन पटियाला’, ‘हाउसफुल 4’ और ‘पानीपत’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।
संबंधित खबरें (Also Read)
Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती! वायरल फोटो के बाद तेज हुई अटकलें

बॉलीवुड इतिहास रच रही है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, फिल्म से जुड़े 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर

Drishyam 3 OTT Release: थिएटर में रिलीज के बाद मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म कब और कहां देखें?

Cockroach Janata Party: मीम्स से आंदोलन तक; आखिर कौन है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पीछे, जिसने 3 दिनों में जोड़े 30 लाख सदस्य

यह भी पढ़ें- ‘तू क्या है यार?’ करण जौहर ने रणवीर सिंह की एक्टिंग पर दिया बड़ा रिएक्शन


















