Ramayana Teaser: नितेश तिवारी की फिल्म, ‘रामायण पार्ट 1’ के टीजर का फैंस दिल थाम कर इंतजार कर रहे थे। आज फाइनली टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ढाई मिनट का टीजर दर्शकों को इस दो-भाग वाले महाकाव्य के भव्य संसार में ले जाता है, जिसे निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने जीवंत किया है। रणबीर के एंट्री शॉट को ऑनलाइन जबरदस्त पसंद किया जा रहा है। टीजर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टीजर में राज्याभिषेक से लेकर पंचवटी के जंगल में वनवास तक, रणबीर पूरी गरिमा, शालीनता, शांति और दिव्य तेज के साथ भगवान राम के पौराणिक किरदार में ढल गए हैं। अब इस पर फिल्ममेकर्स रिएक्शन दे रहे हैं।
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ
डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर लिखा, “शानदार! मेरे लिए रणबीर ने भगवान राम के किरदार को एकदम सही तरीके से निभाया है। मैं इस साल सबसे बड़ी स्क्रीन पर रामायण के साथ दिवाली मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं! नितेश सर, आपकी कला सचमुच कमाल की है। नमित, तुमने वही किया जिसका वादा किया था!”
रणबीर कपूर पर फिदा हुए करण जौहर
करण जौहर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीजर शेयर किया और ‘रामायण’ की टीम पर खूब प्यार बरसाया। उन्होंने लिखा, “अब और इंतजार नहीं कर सकता!!!! रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार को पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ निभाया है… अपना नाम सुनकर उनका आखिरी बार मुड़ना, इस शानदार फर्स्ट लुक की सबसे बेहतरीन बात थी…”
दो हिस्सों में रिलीज होगी’रामायण’
फिल्म ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इसका कुल प्रोडक्शन बजट 4000 करोड़ है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जिन्होंने दिग्गज संगीतकार हंस ज़िमर के साथ मिलकर काम किया है। इस दो-भाग वाली फिल्म का पहला हिस्सा दिवाली 2026 पर रिलीज होगा।
संबंधित खबरें (Also Read)
Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ में दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती! वायरल फोटो के बाद तेज हुई अटकलें

बॉलीवुड इतिहास रच रही है रणबीर कपूर की ‘रामायण’, फिल्म से जुड़े 10 हजार से ज्यादा क्रू मेंबर

Drishyam 3 OTT Release: थिएटर में रिलीज के बाद मोहनलाल की थ्रिलर फिल्म कब और कहां देखें?

Cockroach Janata Party: मीम्स से आंदोलन तक; आखिर कौन है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के पीछे, जिसने 3 दिनों में जोड़े 30 लाख सदस्य

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Collection: 14वें दिन कितनी हिट हुई ‘धुरंधर 2’? जानें किस दिन कितनी कमाई


















