टेक्नोलॉजी

boAt HIVE Dashcam Launch in India: GPS, ADAS के साथ 3 नए मॉडल, कीमत ₹2,499 से

एजुकेशन

NEET UG 2026 Registration शुरू! फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का पूरा प्रोसेस यहां देखें

मनोरंजन

The Bluff OTT Release: 5 साल का इंतज़ार खत्म, Priyanka Chopra की एक्शन-थ्रिलर फरवरी में मचाएगी तहलका

बिहार न्यूज़

Pappu Yadav Controversy: रात 11 बजे से पटना में पुलिस रेड

खेल

भारत ने रचा इतिहास, छठी बार ICC Under-19 World Cup पर कब्ज़ा

एजुकेशन

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से पहले PM मोदी का मंत्र, टेंशन नहीं बैलेंस ज़रूरी!

ऑटोमोबाइल

Tata Punch EV Facelift: में बड़ा बदलाव, अब मिलेगा प्रीमियम EV एक्सपीरियंस

बिहार न्यूज़

PK पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव रद्द याचिका पर उठे तीखे सवाल

समस्‍तीपुर न्यूज़ / समस्तीपुर: भूमि विवाद में खूनी झड़प, बुजुर्ग की मौत, कई घायल

समस्तीपुर: भूमि विवाद में खूनी झड़प, बुजुर्ग की मौत, कई घायल

Reported by: Ground Repoter | Written by: Saurabh Thakur | Agency: SN Media Network
Last Updated:

Samastipur News: समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र में रविवार (27 अक्टूबर) को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। इस खूनी संघर्ष में पांच घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें पटना के पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि कुछ का इलाज स्थानीय क्लिनिक में चल रहा है।

मृतक की पहचान अमदीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय सुबोध राय के रूप में हुई है। घायलों में सुबोध के भाई प्रमोद राय, बेटे गांधी राय, राजेश राय और दूसरे पक्ष के दिनेश राय और लालू राय शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैसे हुआ विवाद?

संबंधित आर्टिकल्स

Patna में RJD की बड़ी बैठक आज! लालू-तेजस्वी करेंगे ‘महाफैसला’, क्या बदलने वाला है पार्टी का नेतृत्व?

Bihar Election 2025: VIP को मिली 15 सीटें तेजस्वी यादव ने छोड़ी गौरा बौराम! बिहार में बदल गया सियासी समीकरण

Bihar Election 2025: योगी आदित्यनाथ का बिहार में बड़ा बयान ‘विकास बनाम बुर्के’ की शरारत कौन कर रहा है?

BJP Candidates Second List 2025: बिहार चुनाव में BJP ने जारी की दूसरी सूची, मैथिली ठाकुर और आनंद मिश्रा को मिला टिकट

Bihar Election 2025: BJP को बड़ा झटका! छपरा की राखी गुप्ता ने किया बगावत का ऐलान!

Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

मामले की जड़ में खेत की सीमा को लेकर विवाद था। बताया जाता है कि अमदीपुर के शंकर राय के बेटे दिनेश राय ने रविवार को सुबोध राय की जमीन का कुछ हिस्सा जोत लिया, जिससे विवाद भड़क उठा। दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे, जिसमें लाठी-डंडा, फरसा और कुदाल का इस्तेमाल किया गया। इस हिंसक संघर्ष में सुबोध राय गंभीर रूप से घायल हो गए और पटना ले जाते वक्त उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने किया इलाके में कैंप

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पटोरी डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके गांव लाया जाएगा।

जमीन विवाद की पृष्ठभूमि

सूत्रों के अनुसार, सुबोध राय की जमीन अमदीपुर में वार्ड नंबर 11 के ब्रह्म स्थान के पास स्थित है, जबकि उनके बगल में बदन राय और भीखन राय की जमीन है। दिनेश राय ने इनकी 6 कट्ठा जमीन बटाई पर ले रखी थी और रविवार को उन्होंने सुबोध राय की जमीन का कुछ हिस्सा जोत लिया, जिससे विवाद भड़क गया।

इसे भी पढ़े :-


ABOUT THE AUTHOR

Saurabh Thakur
Saurabh Thakur

...और पढ़ें


Samastipur News को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


Tags :

First Published : फ़रवरी 8, 2025, 11:09 अपराह्न IST

समस्‍तीपुर न्यूज़ / समस्तीपुर: भूमि विवाद में खूनी झड़प, बुजुर्ग की मौत, कई घायल