Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतका की पहचान 22 वर्षीय मंचन कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति, सास-ससुर सहित ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
मंचन कुमारी के चाचा लक्ष्मी साह ने बताया कि लगभग तीन साल पहले मंचन की शादी पंकज साह से हुई थी और उनकी दो साल की एक बेटी भी है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले 1 लाख रुपये नकद और एक पल्सर बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मृतका के साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी।
शनिवार को मृतका के जेठ ने फोन कर परिजनों को मंचन की तबीयत खराब होने की सूचना दी। जब परिजन ससुराल पहुंचे तो देखा कि मंचन कुमारी का शव घर के अंदर चौकी पर पड़ा था। परिजनों का आरोप है कि दहेज न मिलने के कारण गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
मामले की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आनंद कश्यप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें (Also Read)
Samastipur: पशु अस्पताल की बदहाली पर प्रशासन सख्त, सुधार के कड़े निर्देश

Samastipur: सीएसपी चोरी कांड में बड़ा खुलासा, पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘लाइनर’

समस्तीपुर मुसरीघारारी में कचरे से बच्चों को मुफ्त शिक्षा का शुरू हुआ अनोखा अभियान

समस्तीपुर में अंबेडकर आवासीय विद्यालय का निर्माण अंतिम चरण में, गरीब छात्रों को मिलेगा फ्री शिक्षा-आवास का बड़ा अवसर

Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।
यह भी पढ़ें:-
- Samastipur News Today: समस्तीपुर में भयानक हादसा! तेज रफ्तार हाइवा पेड़ से टकराई, ड्राइवर घंटों तक फंसा रहा – देखें कैसे ग्रामीणों ने बचाई जान
- Samastipur News Today: छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली और प्रताड़ना के आरोप में प्रिंसिपल गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
- Death of a Pregnant Woman in Samastipur: प्रसूता की मौत के बाद पीएचसी में तोड़फोड़, सड़क जाम
- Samastipur Government Teacher Death News: दरभंगा में समस्तीपुर के शिक्षक ने की आत्महत्या, प्रेम-प्रसंग में जान देने की आशंका

















