Samastipur News Today: नमस्कार मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से आपको बताते चले की समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मदूदाबाद पटोरी मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित हाइवा वाहन पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घंटों मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। घायल ड्राइवर की पहचान बलथारा गांव निवासी शीतल कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें पीएचसी लाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, NH-122B पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। देर रात शीतल कुमार काम खत्म कर घर लौट रहे थे। ठाकुर चौक के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। गनीमत रही कि गाड़ी पास के बिजली पोल से नहीं टकराई, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। हादसे के बाद सूचना मिलते ही घायल के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े

Samastipur News Today: धन्यवाद मैं सौरभ ठाकुर samastipurnews.in से और आपको ऐसे ही लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे वेबसाइट को फॉलो करें और हमारे आदर्श सोशल मीडिया पर जाकर हमें फॉलो कर सकते हैं धन्यवाद।

यह भी पढ़ें:-