बॉक्स ऑफिस का बादशाह कौन है, इस पर अक्सर चर्चा होती रहती है। कई फैंस के दिमाग में आता होगा कि शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान ही बॉक्स ऑफिस के किंग हो सकते हैं। 100 करोड़ की शुरुआत आमिर के फिल्म ‘गजनी’ से हुई थी। इसके बाद इस क्लब में बॉलीवुड की कई फिल्में शामिल हो गई। हालांकि आपको जान कर हैरानी होगी कि अक्षय कुमार के नाम वह रिकॉर्ड है जिसमें उनकी अब तक 20 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। लेटेस्ट अभी ‘भूत बंगला’ है जिसने घेरलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उसके बाद सलमान का नाम है और उनकी 18 फिल्मों ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

आइए आपको एक्टर्स की फिल्मों की लिस्ट बताते हैं-

  • अक्षय कुमार – 20 फिल्में
  • सलमान खान – 18 फिल्में
  • अजय देवगन – 16 फिल्में
  • शाहरुख खान – 10 फिल्में
  • रणवीर सिंह – 9 फिल्में
  • ऋतिक रोशन – 8 फिल्में
  • रजनीकांत – 8 फिल्में
  • विजय – 8 फिल्में
  • प्रभास – 7 फिल्में
  • आमिर खान – 7 फिल्में
  • रणबीर कपूर – 7 फिल्में

‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

प्रियदर्शन की अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ ने मंडे को कोई खास कमाई नहीं की। 11वें दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ रुपये कमाए, जो रविवार की 12.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई से 70.8% की गिरावट दिखाता है। ‘भूत बंगला’ की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 139.25 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इसकी घरेलू नेट कमाई 117.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। दुनिया भर में फिल्म ने लगभग 188.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने अक्षय की हालिया फिल्मों – ‘केसरी चैप्टर 2’ (145.01 करोड़ रुपये), ‘स्काई फोर्स’ (150.01 करोड़ रुपये) और ‘जॉली LLB 3’ (171.64 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, मौजूदा रफ्तार को देखते हुए, फिल्म के दुनिया भर में ‘हाउसफुल 5’ (288.67 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ने की संभावना कम ही है।

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्मों का लिस्ट

अक्षय कुमार की झोली में इस वक्त कई फिल्में है। लिस्ट में ‘वेलकम टू द जंगल’ (दिसंबर 2025), और ‘हेरा फेरी 3’ शामिल हैं। वह ‘जॉली LLB 3’, ‘हाउसफुल 5’, और अनीस बज्मी की एक नई घोषित, अभी तक बिना नाम वाली फिल्म में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ विद्या बालन हैं और जिसकी शूटिंग अभी केरल में चल रही है।

यह भी पढ़ें- क्यों जल्दी शुरू हुई ‘एक दिन’ की एडवांस बुकिंग? आमिर खान ने बताई असली वजह