कैटेगरी

Sanastipur News:दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में फायरिंग,वीडियो,शख्स की पिटाई करते दिखे युवक,SDPO बोलीं- जांच के बाद होगी कार्रवाई

Sanastipur News: समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाने के छोटकी रजवा गांव में होली के दिन बदमाशों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में फायरिंग हुई। फायरिंग का वीडियो
विज्ञापन
Updated at :

Sanastipur News: समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाने के छोटकी रजवा गांव में होली के दिन बदमाशों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में फायरिंग हुई। फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सोमवार 25 मार्च का है। रोसड़ा SDPO सोनम कुमारी ने कहा कि वायरल वीडियो उन्हें मीडिया के माध्यम से मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

Sanastipur News: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक जगह पर आधा दर्जन से अधिक युवक जमा हैं। लोगों ने रंग-गुलाल लगा रखा है। इस दौरान लाल रंग का टी-शर्ट पहना युवक हाथ में पिस्टल लिए फायरिंग कर रहा है। वहीं कुछ युवक सफेद रंग का शर्ट पहने युवक को पीटते नजर आ रहे हैं। 16 सेकेंड के इस वीडियो में लाल रंग का टी-शर्ट पहना युवक दो बार फायर करता हुआ दिख रहा है। वहीं घटना को लेकर गांव में चर्चा है कि वीडियो में दिख रहे सभी शख्स शराब कारोबारी हैं। होली के दिन शराब बेचने को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट और फायरिंग हुई।

युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी : SDPO

रोसड़ा की SDPO सोनम कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो उन्हें भी मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुआ है। वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें