कैटेगरी

Samastipur News:समस्तीपुर स्टेशन पर लगी आग प्लेटफार्म संख्या एक के RO वॉटर काउंटर में लगी आग फायर फाइटर ने पाई आग पर काबू

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांजिट पार्सल के सामने RO वाटर काउंटर नंबर दो के ऊपर अचानक आग लग ग
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रांजिट पार्सल के सामने RO वाटर काउंटर नंबर दो के ऊपर अचानक आग लग गई। उठ रही चिंगारी देख प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच अपरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची आरपीएफ और रेल कर्मियों ने फायर फाइटर के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण स्टेशन की बिजली भी कुछ देर के लिए ठप कर दी गई थी। बाद में मामले की जानकारी पर डीआरएम समेत अधिकारियों ने भी स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद वाटर काउंटर नंबर दो को तत्काल बंद कर दिया गया है। इससे सस्ते दाम पर मिलने वाले आरओ वॉटर के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।

Samastipur News: घटना के संबंध में बताया गया है कि दोपहर अचानक समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रांजिट पार्सल के सामने स्थित आरओ वाटर काउंटर दो केंद्र के ऊपर मुख्य लाइन से केंद्र के अंदर जाने वाली बिजली केबल तार से तेज चिंगारी के साथ आग लग गई। यह देख केंद्र के अंदर बैठा कर्मी केंद्र से भाग कर अपनी जान बचाया। इस दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर चारों ओर धुआं ही धुआं भर गया। इससे यात्री दहशत में आ गए।

हालांकि, इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाद में मामले की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने प्लेटफार्म पर उपलब्ध फायर फाइटर का उपयोग कर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक की बिजली काट दी गई और केंद्र की सप्लाई भी बंद कर दी गई।

इस घटना से वाटर काउंटर नंबर दो कि कई मशीन भी जल गई। इससे काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दुकान की व्यवस्थापक बबलू कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से केंद्र के ऊपर से चिंगारी उठ रही थी। इसको लेकर रेलवे के बिजली विभाग में वह शिकायत भी दर्ज कराए थे। लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। अगर समय पर शिकायत सुनी जाती तो आज की घटना को टाला जा सकता था।

समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म पर आए दिन हो रहा शॉर्ट सर्किट

Samastipur News: बता दें कि प्लेटफार्म पर आए दिन बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने की खबर आ रही है। रविवार को भी प्लेटफॉर्म नंबर एक पर ही मोबाइल चार्जर पाइंट में आग लग गई थी । जिसे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हुआ था।

घटना की जानकारी के बाद मौके पर डीआरएम विनय श्रीवास्तव भी पहुंचे थे। उन्होंने रेलवे के बिजली विभाग को स्टेशन की पूरी बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि मामूली घटना हुई थी। जिसे रेलवे कर्मी और आरपीएफ ने सजगता पूर्वक नियंत्रित कर लिया।

विज्ञापन

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें