कैटेगरी

Samastipur News:रेलवे क्वार्टर में मिला महिला रेल कर्मी का शव,कमरे में मिला दस्ताना,

Samastipur News: समस्तीपुर शहर के माधुरीचौक रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 13 में शुक्रवार देर शाम महिला रेलकर्मी का शव बरामद हुआ है। महिला रेल कर्मी की पहचान
विज्ञापन
Updated at :

Samastipur News: समस्तीपुर शहर के माधुरीचौक रेलवे कॉलोनी रोड नंबर 13 में शुक्रवार देर शाम महिला रेलकर्मी का शव बरामद हुआ है। महिला रेल कर्मी की पहचान रेलवे यांत्रिक कारखाना की टेक्निशियन मिनता देवी (48) के रूप में की गई है। वह मूलतः मोकामा दरियापुर की रहने वाली है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

‘पुलिस पहुंची तो कमरे का गेट खुला हुआ था’

Samastipur News: मिनता अपने पति की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर रेलवे यांत्रिक कारखाने में नौकरी कर रही थी। वह अपनी बेटी के साथ अकेली ही रहती थी। उसकी बेटी कभी रेलवे क्वार्टर तो कभी अपनी नानी के यहां रहता थी। आज दिन भर मिनता देवी का कमरा नहीं खुला। मिनता के पड़ोसी ने बताया कि सुबह में पानी वाला आया था, दरवाजा पीटकर चला गया। शाम तक जब कमरा नहीं खुला, तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस पहुंची तो कमरे का गेट खुला हुआ था।

Samastipur News: सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के गर्दन पर पीले रंग का शॉल लपेटा हुआ है। वह अर्धनग्न अवस्था में बेड पर पड़ी थी। सामने के कमरे में बेड पर कुर्सी पड़ा था। वहीं टेबल पर दो मेडिकल दस्ताना भी पड़ा हुआ था। बिस्तर पर लपेटा हुआ तार भी पड़ा हुआ था।

घर में नहीं है बेटी

दरअसल, महिला अपनी बेटी के साथ रहती है, लेकिन आज उसकी बेटी नहीं थी। उसके पड़ोसियों का कहना है कि वह क्वार्टर पर आया-जाया करती थी, लेकिन आज वह नहीं दिखी है।

क्या बोली पुलिस

नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि पहली नजर में लग रहा है कि महिला की हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर मेडिकल दस्ताना, तार आदि जब्त किया गया है। आसपास के लोग भी ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं।

इस पोस्ट के माध्यम से हमने आप को समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में बताया उम्मीद है आप को ये पोस्ट पसंद आई होगी इसी तरह की अगर और समस्तीपुर न्यूज़ के बारे में जानना चाहते हो तो हमारे वेबसाइट नोटिफिकेशन ऑन कर ले जिससे आप को सबसे पहले हमार पोस्ट मिल सके धन्‍यवाद :-

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें :-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें