कैटेगरी

समस्तीपुर में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गाछी में मिला शव

Samastipur News Today: समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक गौतम कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी गई। Murder in Love Affair in Sam
विज्ञापन
Updated at :

Murder in Love Affair in Samastipur: बताते चले की समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पचरुखी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार की सुबह गांव के ही महेश्वर राय के 27 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार का शव पूसा थाना क्षेत्र के मोरसंड गाछी में बरामद हुआ। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Share:
गूगल न्यूज़
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान गौतम कुमार के रूप में की। पुलिस की एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इसे भी पढ़े

गला दबाकर की गई हत्या

पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के गले पर दबाव के निशान मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि गौतम की गला दबाकर हत्या की गई है। कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

परिजनों ने प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है, हालांकि हत्या के पीछे का सही कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

इसे भी पढ़े

स्टेशन जाने के बहाने निकला था घर से

मृतक गौतम कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ समय से वह दिल्ली में मजदूरी भी कर रहा था। उसके पिता महेश्वर राय ने बताया कि गौतम 21 अप्रैल को दिल्ली से अपने गांव लौटा था।

गुरुवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे गौतम ने अपने परिजनों को बताया कि वह समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से टिकट लेने जा रहा है। वह पैदल ही घर से निकल गया। रात करीब नौ बजे उसने अपने पिता के मोबाइल पर कॉल कर कहा कि वह रात में स्टेशन पर ही रुक जाएगा। अगले दिन सुबह स्थानीय ग्रामीणों से परिजनों को मोरसंड गाछी में शव मिलने की जानकारी मिली।

इसे भी पढ़े

प्रेम प्रसंग से जुड़ी है हत्या की आशंका

परिजनों के अनुसार, गौतम पिछले कुछ वर्षों से पड़ोस के गांव की एक शादीशुदा महिला के संपर्क में था। दोनों के बीच बातचीत होती रहती थी, जिससे गांव में कई तरह की चर्चाएं होती थीं।

गौतम के अचानक घर से निकलने और फिर इस तरह उसकी हत्या होने के पीछे प्रेम-प्रसंग को कारण माना जा रहा है। गुरुवार को वह अपने साथ एक हजार रुपये और मोबाइल लेकर निकला था, जो घटना स्थल से गायब हैं।

विज्ञापन
इसे भी पढ़े

इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। गौतम की पत्नी अनुपम कुमारी, उसकी आठ साल की बेटी और पांच माह के बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। बूढ़े माता-पिता भी बेसुध हैं। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि हत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें:-

लेखक के बारे में By Saurabh Thakur

मैं सौरभ ठाकुर, Samastipur News का संस्थापक हूँ। मैं बिहार के समस्तीपुर जिले से हूँ और पिछले कई वर्षों से डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता, SEO, वेब डेवलपमेंट और डिजिटल पब्लिशिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। मैंने अपनी स्किल्स और टेक्निकल नॉलेज खुद मेहनत करके विकसित की हैं। मेरा उद्देश्य स्थानीय खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाना और क्षेत्रीय पत्रकारिता को तकनीक के साथ आगे बढ़ाना है। मैं Samastipur News के माध्यम से समस्तीपुर, दरभंगा, रोसड़ा, दलसिंहसराय और बिहार के अन्य क्षेत्रों से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुँचाता हूँ। मेरे कंटेंट का दायरा स्थानीय समाचार, बिहार न्यूज, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाएँ, सरकारी नौकरियाँ, बिजनेस, फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, खेल, मनोरंजन, भोजपुरी न्यूज, वायरल खबरें, धर्म, ज्योतिष, लाइफस्टाइल, स्वास्थ्य, ट्रेंडिंग टॉपिक्स और अन्य महत्वपूर्ण विषयों तक फैला है। मेरी मुख्य विशेषज्ञता Technical SEO, Content SEO, Google News, Google Discover, वेबसाइट ऑप्टिमाइजेशन, Structured Data और Schema Markup, वेबसाइट इंडेक्सिंग, Core Web Vitals तथा डिजिटल पब्लिशिंग में है। मुझे WordPress, Next.js, वेबसाइट आर्किटेक्चर, RSS फीड, XML Sitemap, NewsArticle Schema और वेब परफॉर्मेंस सुधारने की भी अच्छी समझ है। मैं कंटेंट स्ट्रैटेजी और ऑडियंस ग्रोथ पर भी काम करता हूँ। डिजिटल मीडिया के साथ-साथ मैं AdTech और पब्लिशर मोनेटाइजेशन के क्षेत्र में भी सक्रिय हूँ। मैं MGID, MagicBid और अन्य विज्ञापन तकनीक कंपनियों के साथ काम करता हूँ। मेरी रुचि AdX और विज्ञापन नेटवर्क इंटीग्रेशन, AdSense, AdMob, विज्ञापन प्लेसमेंट, RPM और CPC ऑप्टिमाइजेशन तथा पब्लिशर रेवेन्यू बढ़ाने में है। मैं अन्य डिजिटल पब्लिशर्स को भी उनकी वेबसाइट मोनेटाइजेशन और विज्ञापन नेटवर्क से जुड़ी जरूरतों में मार्गदर्शन देने पर काम करता हूँ। मेरा लक्ष्य Samastipur News को एक मजबूत क्षेत्रीय डिजिटल मीडिया ब्रांड बनाना और SEO, AI, वेब टेक्नोलॉजी तथा AdTech के इस्तेमाल से डिजिटल पब्लिशिंग के नए अवसर विकसित करना है।

Tags
होम शहर
ई-पेपर Google तस्वीरें